September 15, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Haryana Weather Alert: हरियाणा के यमुनानगर समेत 8 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं आज के मौसम की बात करें तो 15 सितंबर को भी कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के 8 जिलों यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, झज्जर और चरखी दादरी में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इन सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सो में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम का बदला मिजाज, तापमान में गिरावट

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिला है और न्यूतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीते सोमवार को राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में 1.1°C की गिरावट आई है। वहीं अधिकतम तापमान में 0.5°C की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Related posts

Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Sahab Ram

हरियाणा के 14 जिलों में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी

Voice of Panipat

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, देखें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

Sahab Ram

Leave a Comment