Bank Holidays: अगर आपको भी बैंक का कोई जरूरी काम करवाना है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। इस हफ्ते तीन दिन बैंकों में छुट्टी रहने वाली है।
आज 14 सितंबर 2026 कई राज्यों में गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज के अवसर पर बैंकों में छुट्टी है। वहीं अब 15 से 20 सितंबर 2026 के बीच देश के अलग-अलग शहरों में बैंक कुल 3 दिन बंद रहने वाले है। आज भी कई शहरों में बैंकों की छुट्टी है।
आज सोमवार को गणेश चतुर्थी, और हरतालिका के मौके पर बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद हैं।
इस हफ्ते कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?
रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष), नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी के कुछ इलाकों में बैंको की छुट्टी रहेगी।
इसके बाद 18 सितंबर शुक्रवार को शिलोंग में ‘यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे’ के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 20 सितंबर को रविवार के कारण देश भर के सभी बैंक साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद रहेंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का करें इस्तेमाल
अगर आपको पैसों का लेन-देन करना है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, बैंक बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन और डिजिटल सेवाएं बिना किसी रुकावट के 24 घंटे चालू रहेंगी।
इस दौरान कैश निकालने और जमा करने के लिए एटीएम मशीनें चालू रहेंगी। इसके साथ ही UPI ट्रांसफर ऑन रहेंगे। आप गूगल पे, फोनपे या अन्य ऐप्स के जरिए तुरंत पैसे भेजे सकते है।

