Aaj Ka Rashifal: आज सोमवार का दिन कई राशियों के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज के पावन अवसर पर कई जातकों को व्यापार में लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 14 सितंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 जातकों के लिए कैसा रहेगा? यहां देखें अपना राशिफल…
मेष राशि
आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यापारियों को नए संपर्कों से फायदा होगा। किसी पुराने क्लाइंट से दोबारा काम मिलने की संभावना बन रही है। अपनी योजनाएं सबके साथ साझा न करें।
वृषभ राशि
आज के दिन आर्थिक मामलों में सकारात्मक अवसर मिलेंगे। धन संबंधी मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। बैंकिंग, वित्त और प्रॉपर्टी से जुड़े व्यापारियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोग कोई नए सौदे करने से पहले पूरी जांच-परख करें।
मिथुन राशि
आज सोमवार का दिन व्यापारियों के लिए बेहद खास है। मीटिंग और डील के दौरान प्रभावशाली बातचीत आपके पक्ष में जाएगी। नए क्लाइंट मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोग अगर नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, तो सभी विकल्पों की अच्छी तरह तुलना करके ही निर्णय लें।
जल्दबाजी में कही गई बात किसी को ठेस पहुंचा सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें।
कर्क राशि
आज व्यापारियों को पुराने संपर्क के जरिए लाभकारी प्रस्ताव मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। लेकिन सहकर्मियों से अनावश्यक बहस से बचें।
सिंह राशि
आज सिंह राशि के जातकों को व्यापार से अच्छा लाभ मिलेगा और अतिरिक्त आय के किसी स्रोत पर विचार कर सकते हैं। व्यापार में नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने के प्रबल संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप अपनी क्षमता से अच्छी तरह निभाएंगे।
कन्या राशि
रिसर्च, तकनीकी और अकाउंट्स क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल है। कोई नया सौदा या ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित कार्यशैली और तेज विश्लेषण क्षमता सफलता दिलाएगी। वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत से प्रभावित होंगे और कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
तुला राशि
आज के दिन इस राशि के जातकों को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर बन सकते हैं। बिजनेस में साझेदार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पुराने संपर्क से बड़ा आर्थिक अवसर हाथ लग सकता है। नौकरीपेशा लोग अगर टीम के साथ मिलकर काम करें तो बेहतर परिणाम मिलेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि
आज करियर के लिए दिन अनुकूल है, पुराने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद आपकी रणनीति सफल होगी और विरोधियों पर बढ़त मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी पुराने क्लाइंट से दोबारा कारोबार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के योग बन रहे हैं।
धनु राशि
आज के दिन शिक्षा, कानून, यात्रा और सलाहकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग नौकरी बदलने या नई जिम्मेदारी स्वीकार करने पर विचार कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोग व्यापार में विस्तार की योजना बना सकते है।
मकर राशि
आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा। अनुशासन और समय प्रबंधन के बल पर कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनेगी। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है और शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि
आज के दिन तकनीकी और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को प्रॉपर्टी या नए व्यापारिक प्रोजेक्ट से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिल सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में बड़ा फायदा संभव है। लेकिन संपत्ति से जुड़े किसी भी निर्णय में घर के बड़ों की सलाह जरूर लें।
मीन राशि
व्यवसायियों को नए आइडिया पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा और भविष्य के लिए अच्छी संभावनाएं बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों की प्रतिभा और सहज समझ की सराहना होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक और कला से जुड़े क्षेत्रों में सफलता के योग बन रहे हैं।

