36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के हिसार जिले को बड़ी सौगात, करोड़ों की लागत से चकाचक होंगी ये सड़कें

हरियाणा के हिसार जिले से वाहन चालकों और आमजन के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां बाढ़ से प्रभावित मुख्य सड़कों की विशेष मरम्मत का रास्ता साफ़ हो गया है। जलभराव के चलते जिले की कई सड़कें गढ्ढों में तब्दील हो चुकी थी, लेकिन अब इनकी विशेष मरम्मत से लोगों को आवागमन करने में आसानी होगी।

इन सड़कों की बदलेगी तस्वीर

तस्वीर लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि हिसार- बालसमंद रोड की विशेष मरम्मत पर 9.87 करोड़ रुपये और लाडवा-सुल्तानपुर मार्ग की मरम्मत पर 86.46 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सड़क नेटवर्क का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। लोगों को अच्छी सड़कों की सुविधा प्रदान करना हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

कई गांवों को पहुंचेगी राहत

लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया हिसार से बालसमंद रोड की विशेष मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। इस सड़क की हालत सुधरने से न केवल इस रूट पर पड़ने वाले एक दर्जन से ज्यादा गांवों बल्कि राजस्थान जाने वाले यात्रियों का सफर भी आसान बनेगा। स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा लोगों और रोजमर्रा के कार्यों के लिए हिसार आवागमन करने वाले लोगों को फायदा पहुंचेगा।

वहीं, लाडवा- सुल्तानपुर सड़क मार्ग की भी विशेष मरम्मत की जाएगी। बरसात के मौसम में जलभराव से यह सड़क खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुकी थी जिससे लोगों के लिए इस मार्ग पर सफर करना असुरक्षित हो चुका था लेकिन अब इस सड़क मार्ग के चकाचक होने से कई गांवों की आबादी को राहत पहुंचेगी। रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को विशेष तौर पर राहत मिलेगी।

Related posts

HightCourt के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहंचुी HARYANA सरकार, प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण पर अब SC करेगा फैसला

Voice of Panipat

HARYANA के इन 6 जिलों में आज होगी बूंदाबांदी

Voice of Panipat

समालखा में पिता-पुत्र पर हमला, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

Voice of Panipat

Leave a Comment