34.7 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

रेलवे में प्रमोशन के इंतजार में बैठे SC- ST कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नियमों में बदलाव का मिलेगा तगड़ा फायदा

Great news for SCST railway employees awaiting promotion

रेलवे में प्रमोशन के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे अनूसूचित जाति (SC) और अनूसूचित जनजाति (ST) रेलकर्मियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।

नई गाइडलाइंस जारी

आरक्षित पदों को खाली रहने से रोकने और पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से बनी स्थिति को स्पष्ट करने के लिए रेलवे बोर्ड ने अर्हता अंकों में छूट और ‘बेस्ट अमंग द फेल्ड’ योजना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसका लाभ गैर-सुरक्षा श्रेणी के पदों पर होने वाली पदोन्नति में मिलेगा।

रेलवे द्वारा इस संबंध में सभी जोनल रेलवे, उत्पादन इकाइयों, आरडीएसओ और अन्य संबंधित कार्यालयों को दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।अंकों में छूट का मिलेगा लाभ गैर- सुरक्षा श्रेणी में ग्रुप C के भीतर वरिष्ठता के आधार पर पैनल तैयार होने पर SC- STकर्मचारियों को सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित अर्हता अंकों में 10% की छूट का लाभ मिलेगा।

यह रियायत व्यावसायिक योग्यता और कुल अंकों दोनों में लागू होगी। यदि निर्धारित छूट और अन्य रियायतों के बावजूद आरक्षित रिक्तियों के अनुरूप पर्याप्त SC- ST कर्मचारी पैनल में उपलब्ध नहीं होते हैं तो ‘बेस्ट अमंग द फेल्ड’ योजना के तहत सामान्य अर्हता मानक पूरा नहीं कर पाने वाले कर्मचारियों पर विचार किया जा सकेगा। इसके लिए लिखित परीक्षा, मौखिक परीक्षा, सेवा अभिलेख आदि प्रत्येक मद में और कुल मिलाकर कम से कम 20% अंक हासिल करना जरूरी होगा। ऐसे कर्मचारियों को आरक्षित रिक्तियों की संख्या के अनुरूप पैनल में शामिल किया जा सकेगा। इस योजना के तहत पदोन्नति तदर्थ आधार पर होगी। 6 महीने बाद प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी और संतोषजनक प्रदर्शन होने पर सक्षम पैनल अनुमोदन प्राधिकारी द्वारा पदोन्नति नियमित की जा सकेगी।

SC- ST कर्मचारियों को राहत

30% सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) में भी SC- ST कर्मचारियों के लिए अर्हता मानकों में छूट जारी रहेगी। लिखित परीक्षा में उनके लिए अर्हता अंक सामान्य वर्ग के निर्धारित अंकों के तीन-पांचवें होंगे। मौखिक व सेवा अभिलेख के अंक मिलाकर SC- ST उम्मीदवारों को कम से कम 18 अंक लेने होंगे, जबकि सामान्य वर्ग के लिए यह सीमा 30 अंक है। सेवा अभिलेख में न्यूनतम 15 अंक हासिल करना अनिवार्य रहेगा। एलडीसीई में पैनल योग्यता के आधार पर तैयार होता है, इसलिए इसमें ‘बेस्ट अमंग द फेल्ड’ योजना लागू नहीं होगी।

Related posts

पानीपत में एक नशा तस्कर गिफ्तार

Voice of Panipat

2021 में सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले सेलिब्रिटी बने नीरज चोपड़ा

Voice of Panipat

जल्द आने वाला है 29 हजार भर्ती का परिणाम, मुख्यमंत्री ने कर दिया ऐलान

Voice of Panipat

Leave a Comment