34.7 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा के इन जिलों में 2 दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rain likely in these Haryana districts for two days

हरियाणा में मानसून की सुस्त रफ्तार और लगातार चल रही पश्चिमी हवाओ ने न किसानों की चिंता बल्कि प्रदेश में गर्मी व उमस भी बढ़ा दी है। दिन का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा पहुंच चुका है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। प्रदेश के लगभग एक दर्जन जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच चुका है और इनमें 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ हिसार जिला सबसे गर्म रहा। दिन ही नहीं बल्कि रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने से रातें गर्म बनी हुई है।

फिर से बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि 11 सितंबर यानी कल से मानसूनी हवाएं फिर से सक्रिय होगी। 11 और 12 सितंबर को उत्तरी व पूर्वी हरियाणा के जिलों यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत पहुंचेगी। साथ ही किसानों की फसलों के लिए बारिश वरदान साबित होगी।

वहीं, मौसम विभाग द्वारा आज पंचकूला और यमुनानगर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी हरियाणा व आसपास के राज्यों के आसमान में मानसून के बादल नहीं दिख रहे हैं। उसका परिणाम है कि पिछले कुछ दिनों से बारिश भी नहीं हुई है। प्रदेश में सामान्य से 23 प्रतिशत कम वर्षा होने का प्रभाव आने वाले दिनों में फसल पर दिखाई दे सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले तीन से चार दिन में फिर से मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है। उसके बाद वर्षा हो सकती है।

Related posts

Haryana में बिजली सप्लाई का समय बदला, जानिए कितने घंटे लगेगा पावर कट

Voice of Panipat

SBI ने बदल दिए ATM विड्रॉल के नियम, अब लगेगा इतना चार्ज

Voice of Panipat

80-सी के तहत मिलने वाली है टैक्स पर ज्यादा छूट

Voice of Panipat

Leave a Comment