31.4 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में डीएलएड प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड(Haryana Board of School Education) ने डीएलएड ((D.El.Ed.) प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षाएं 24 से 30 सितंबर तक होंगी। Haryana बोर्ड ने परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षा अक्टूबर-2026 के स्टूडेंट्स-टीचरों की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाएं 24 सितंबर से 30 सितंबर तक संचालित करवाई जाएगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थानों में होगी।

उन्होनें बताया कि डी.एल.एड. (D.El.Ed.) प्रथम और द्वितीय वर्ष (नियमित व री-अपीयर) के छात्रों की बाहरी (External) प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए बोर्ड बाहर से टीचर (परीक्षक) भेजेगा, और अंदरूनी (Internal) परीक्षाओं पर नजर रखने के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त करेगा।

कॉलेजों के लिए निर्देश

इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों (College) को खास निर्देश दिए गए है। संस्थानों को बोर्ड द्वारा तय किए गए शेड्यूल/समय के हिसाब से ही प्रैक्टिकल परीक्षाएं करवानी होंगी। शिक्षण संस्थान ऑनलाइन अंक भरने, ड्यूटी चार्ट तथा दिशा-निर्देश पत्र के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट कर सकते है।

Related posts

HARYANA:- अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए करनाल IG ने ली बैठक

Voice of Panipat

पानीपत में लड़की पैदा होने पर घर मे खुशी का माहौल,ऐसे लाया गया बच्ची को घर

Voice of Panipat

PANIPAT:- छत पर सो रहे थे 4 दोस्त, पीछे से आए चोर कर ली चोरी

Voice of Panipat

Leave a Comment