34.6 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
India News

Gold Silver Price: महंगा हुआ सोना, चांदी के गिरे दाम, यहां देखें आज 9 सितंबर का ताजा भाव

Gold Silver Price: सोने- चांदी के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक दिन पहले यानी 8 सितंबर को 24 कैरेट सोना 660 रुपए तक सस्ता हुआ था। लेकिन आज सोने के दाम बढ़ गए है।

बुधवार को देश के अलग- अलग शहरों में सोने की कीमतों में 1000रुपये से ज्यादा की बढोतरी देखने को मिल रही है। जिसके बाद 9 सितंबर 2026 को देश में 24 कैरेट सोने का औसत भाव 1.52 लाख से 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच दर्ज किया गया है।

दिल्ली – मुंबई में सोने का ताजा भाव

देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने का भाव बढ़ा है। यहां 9 सितंबर 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,42,560 रुपये, और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,16,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

एक दिन पहले यानि 8 सितंबर को दिल्ली में 24 कैरेट 1,54,290 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,41,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,15,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,16,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं चेन्नई  में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,55,680 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,42,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,20,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का ताजा भाव

चांदी के दाम पिछले कई दिनों से स्थिर है। आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,49,900 के भाव में बिक रही है। वहीं मुंबई और कोलकाता में भी 1 किलोग्राम चांदी का ये ही भाव चल रहा है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी की कीमत 2,54,900 रुपये है, यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है।

Related posts

PANIPAT:- नौकरी लगवाने के नाम पर 52 लाख रूपए की ठगी करने मामले में तीसरी आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

पानीपत डेरे पर ऐसे दिया था वारदात को अंजाम, अब गिरफ्तार

Voice of Panipat

Haryana विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, विपक्ष कर सकता है सरकार का घेराव 

Voice of Panipat

Leave a Comment