September 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

त्यौहारी सीजन से पहले ही आसमान छूने लगी ड्राई-फ्रूट्स की कीमतें, हजार रुपए किलो तक महंगी हुई इलाइची

Dry fruit prices have started skyrocketing ahead of the festive season

त्यौहारी सीजन की आहट के बीच ड्राई-फ्रूट्स की कीमतें आसमान छू रही है। चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब ड्राई-फ्रूट्स खरीदने के लिए अपनी जेब को और ज्यादा ढीली करना होगा। बादाम और पिस्ता से लेकर काजू, अखरोट व इलाइची की कीमतों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस महंगाई का सीधा असर त्यौहारी सीजन पर देखने को मिलेगा।

1 हजार रुपए किलो तक बढ़ी कीमतें

चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-26 के व्यापारियों ने बताया कि बादाम की कीमत 830 से बढ़कर 1130 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं, काजू 900 से 1200 रुपए प्रति किलो, ईरानी पिस्ता 1100 से 1600 रुपये और अमेरिकन-चिली अखरोट 1100 से 1500 रुपये किलो तक पहुंच गया है।

सबसे ज्यादा उछाल इलायची की कीमतों में दिखाई दे रहा है। इसकी कीमत 3 हजार रुपए प्रति किलो से बढ़कर 4,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। आसमान छूती कीमतों के बीच लोग अब ड्राई-फ्रूट्स को 250 ग्राम या आधा किलो खरीदने में ही दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वहीं, अलग-अलग ग्रेड और क्वालिटी के कारण भी कीमतों में अंतर बना हुआ है।

इस वजह से बढ़ी कीमतें

व्यापारियों ने बताया कि अखरोट, पिस्ता आदि कई मेवे बड़ी मात्रा में आयात होते हैं। ईरान से आने वाले पिस्ता और अन्य सूखे मेवों की सप्लाई पर पश्चिम एशिया के तनाव और परिवहन बाधाओं का असर पड़ा है। इससे उपलब्धता कम और आयात लागत में वृद्धि हुई है। सप्लाई कम और डिमांड ज्यादा होगी तो कीमतों में बढ़ोतरी होना स्वाभाविक है।

उन्होंने बताया कि यदि आपूर्ति सामान्य नहीं रही तो ड्राई-फ्रूट्स की कीमतों में और ज्यादा बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। इसका असर दिवाली की मिठाइयों और गिफ्ट पैक पर पड़ेगा। गिफ्ट पैक लगभग 50% तक महंगा हो जाएंगे।

Related posts

मारपीट ओर पैसे छीनने वाले 2 आरोपितों को किया गिरफ्तार, पढिए पूरी खबर.

Voice of Panipat

टैंकर चालक ने बाइक सवार दो को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, एक घायल

Voice of Panipat

शराब फैक्ट्री के प्रोड्कशन मैनेजर पर हुए हमले का पर्दाफाश, 7 आरोपी काबू

Voice of Panipat

Leave a Comment