September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana NewsPanipat

मारपीट ओर पैसे छीनने वाले 2 आरोपितों को किया गिरफ्तार, पढिए पूरी खबर.

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- ढ़ाबे से खाना खाकर लोट रहे युवक के साथ मारपीट कर पैसे छिनने की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपित युवकों को काबू किया है। थाना पुराना औधोगिक प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत ने बताया वीरवार को गस्त को दोरान थाना पुराना औधोगिक पुलिस टीम को गुप्त सुचना मिली सौंदापुर अड्डे पर संदिग्ध किस्म के दो युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक मे घुम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिश दे आरोपित दोनों युवकों को काबू कर पुछताछ की तो युवकों ने अपनी पहचान प्रवीन उर्फ बीना पुत्र राजेन्द्र व मोनू पुत्र कृष्ण निवासी सौंदापुर के रुप मे बताई। शक के आधार पर पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ की तो आरोपित युवकों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर जूलाई मे ढ़ाबे से खाना खाकर लोट रहे दो युवक के साथ सौंदापुरा अड्डे पर मारपीट कर पैसे  छिनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

इंस्पेक्टर कमलजीत ने बताया मारपीट कर पैसे छिनने की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औधोगिक मे गौरव निवासी मुजफ्फरनगर यूपी हाल शांति नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। गौरव ने थाना पुराना औधोगिक पुलिस को दी शिकायत मे बताया था कि वह गौतम ट्रेडिंग कम्पनी मे काम करता है। 29 जूलाई को ड्राइवर हरप्रीत के साथ सौंदापुर अड्डे पर बने अंशू ढ़ाबे पर नान खाने के लिए गया था। इसी दौरान ढ़ाबे पर एक युवक आया जिसने शराब का सेवन किया हुआ था।

युवक ने अपनी पहचान अनिल निवासी सौंदापुर के रुप मे बताते हुए खाने के पैसे ना होने का हवाला देते हुए पैसे देने बारे कहा। उसने युवक को ढ़ाबे से खाना दिलवा दिया।  खाना खाने के बाद उसने ढ़ाबा मालिक को अपने व युवक के खाने के पैसे दिये तो युवक ने उसकी जेब मे रखे पैसों को देख लिया और झपटने की कोशिश की। उसने युवक को धमका कर वहां से भगा दिया। हरप्रीत के साथ वह वापिस ऑफिस की तरफ आ रहा था तो सौंदापुर अड्डे पर युवक ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर उसके उपर लोहे की पाइप व डंडो से हमला कर दिया। उसके सिर पर डंडे व पाइप से प्रहार कर युवक जेब से करीब 70 हजार रुपये निकालकर फरार हो गये ।    

इंस्पेक्टर कमलजीत ने बताया पकड़े गये आरोपितों से की गई पुछताछ मे सामने आया की पैसे छिनने की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने छिने गये पैसों को हिस्सों मे बाट कर ज्यादातर पैसों को नशा करने व खाने-पीने मे खर्च कर दिया। बची 3500 रुपये की नगदी गिरफ्तार दोनों आरोपितो से बरामद कर आरोपित प्रवीन व मोनू को आज माननीय न्यायालय मे पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में सार्वजनिक होंगे बिना मान्यता वाले स्कूलों के नाम

Voice of Panipat

बाबा के भेष में आए लुटेरों ने बहू और ससुर को हिप्नोटाइज कर लूटे गहने

Voice of Panipat

कुंडली बार्डर पर धरनारत एक किसान ने तोड़ा दम, पढिए खबर.

Voice of Panipat