31.4 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, देखें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। मंगलवार यानि आज भी कई जिलों में भारी बारिश हुई।

लेकिन अब अगले कुछ दिन प्रदेश में मानसून की गतिविधियां कम देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश को लेकर अगले 6 दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है।  

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
25 अगस्त, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा जम्मू, देहरादून, शाहजहांपुर, वाराणसी, दीघा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा एक साइक्लोनिक सरकुलेशन उत्तरी हरियाणा के ऊपर बना हुआ है परंतु मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने की संभावना बन रही है जिससे राज्य में मानसून की सक्रियता में अगले चार पांच दिनों में थोड़ी कमी आने की संभावना बन रही है।

राज्य में 30 अगस्त तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में आंशिक बादलवाही रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर में मध्यम बारिश की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Related posts

Weather News: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Sahab Ram

HARYANA:- 5 दिन और रहेगी भीषण गर्मी, इस दिन से बदलेगा मौसम

Voice of Panipat

HARYANA के 45 शहरों में बारिश का येलो अलर्ट

Voice of Panipat