28.8 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
PANIPAT NEWS

Haryana: पानीपत में खुलेगा जिले का पहला महिला डिग्री कॉलेज, इतनी होगी सालाना फीस

हरियाणा के पानीपत की छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां जल्द ही जिले का पहला महिला डिग्री कॉलेज खुलेगा। करीब 5 एकड़ भूमि पर इस कॉलेज का निर्माण करने की तैयारी है।  जिले में ही सरकारी महिला कॉलेज खुलने के बाद यहां की छात्राओं को काफी सुविधा मिलेगी।

छात्राओं को उनके ही शहर में सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस सरकारी महिला कॉलेज कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है।

इतनी होगी सरकारी कॉलेज की सालाना फीस
जानकारी के अनुसार कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सालाना फीस मात्र 6 हजार रुपए निर्धारित की गई है। कॉलेज की स्थायी इमारत के निर्माण में  अभी समय लगेगा। इसलिए शहर के लाल बत्ती चौक स्थित डाइट (DIET) कॉलेज परिसर में इसकी शुरुआती कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया गया है।

बीए और बीकॉम की पढ़ाई होगी शुरू
डाइट कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस पर अधिक जानकारी देते हुए पानीपत के शहरी विधायक प्रमोद विज ने बताया कि डाइट परिसर में अस्थाई रूप से कक्षाएं संचालित करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग से आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त हो चुकी हैं।

उन्होनें बताया कि पहले चरण में इस महिला कॉलेज में पारंपरिक और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता दी जा रही है। शुरुआती सत्र में स्नातक स्तर पर कला संकाय (BA) और वाणिज्य संकाय (B.Com) की पढ़ाई शुरू होगी।

सीटों के बंटवारे के तहत बीए के लिए 160 सीटें और बीकॉम के लिए 80 सीटें तय की गई हैं। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले समय में छात्राओं की मांग और आवश्यकता के अनुसार इसमें नए विषय और PG कोर्स भी जोड़े जाएंगे।

Related posts

PANIPAT: धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

पानीपत के लघु सचिवालय में धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती

Voice of Panipat

हरियाणा में आज जारी होंगे 10वीं 12वीं के Admit Card

Voice of Panipat