26.8 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsHealth

हरियाणा में अब हर गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट अस्पतालों में भी मिलेगा इलाज,सरकार ने लॉन्च की ‘समृद्धि’ योजना, जल्द करें आवेदन

HARYANA NEWS : हरियाणा में सरकार ने एक नया पोर्टल लॉन्च किया है। जिसका लाभ प्रदेश की गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला है और वह भी एक प्राइवेट हॉस्पिटल में। बता दे की इस योजना का लाभ उठाने के लिए इसपर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।

अक्सर देखा जाता है की बच्चों की डिलीवरी के समय महिलाएं सरकारी अस्पताल में जाती है। लेकिन ग्रामीण इलाकों वाले क्षेत्रों में ज्यादा सुविधा न होने की वजह से उन्हें अक्सर शहर में रेफर कर दिया जाता है।

जहां पहले से ही काफी डिलवरी की तादाद ज्यादा होती है। तो डॉक्टर को ऑपरेट करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, या फिर ऐसी स्थिति भी बन जाती है की बड़े हॉस्पिटल में पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा। लेकिन अब सरकार द्वारा लांच की गई नई योजना गर्भवती महिलाओं के लिए काफी कारगर सिद्ध होने वाली है , वहीं इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि महिला और नवजात दोनों सुरक्षित रहे और उन्हें सही सत्र की देखभाल तुरंत मिल सके ।

सरकार ने लांच की एक नई योजना

हरियाणा सरकार द्वारा एक नई योजना लॉन्च की गई है ,इसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात के लिए काफी लाभदायक होने होने वाली है।

इस योजना के बारे में बता दें की समृद्धि एक तकनीक संचालित प्रणाली है। जो प्रदेश में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशु को ट्रैक करती रहेगी और खास तौर पर यह उन महिलाओं को ट्रैकिंग करेगी जो विशेष रूप से उच्च जोखिम वाला केस है।

पोर्टल पर गर्भवती महिला का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

अधिक जानकरी के लिए बता दे की “समृद्धि” तंत्र के सुचारू संचालन के लिए एनएचएम ( NHM )मुख्यालय में एक समृद्धि पोर्टल, स्टेट कमान सेंटर और समर्पित 102 काल सेंटर के साथ-साथ प्रत्येक जिला अस्पताल में एक जिला काल सेंटर स्थापित किया जा रहा है।

Related posts

हरियाणा में दूध बेचने वालों पर लगेगा 51 हजार का जुर्माना, दूध उत्पादकों ने लिया बड़ा फैसला

Sahab Ram

चीन पर फिर सर्जिकल स्ट्राइक, Pubg समेत 118 एप्प बैन

Voice of Panipat

Haryana में टीचरों को मिलेगी डिजिटल ट्रेनिंग, 2 बैच की लिस्ट तैयार

Voice of Panipat

Leave a Comment