भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में आज भी पुराने गानों की 50 साल बाद भी मिठास कम नहीं हो रही है। पांच दशक पहले रिलीज हुए पुराने गाने आज भी सुपरहिट लिस्ट (Superhit song List) में शामिल है। ऐसे पुराने हिट गाने सामने आते ही लोग अपने प्लेलिस्ट में शामिल कर लेते है। इन गानों के दिल छू जाने वाले बोल व मधुर संगीत लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते है।
इन लोकप्रियता आज भी इन गानों को सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल करते है। ऐसा ही एक सदाबाहर गाना (Evergreen song) ‘तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना’ है। इस गाने को रिलीज जुए 50 साल बीत चुके है, लेकिन इसकी लोकप्रियता आज भी कम नहीं हो रही है। इस सुपरहिट गाने को लोग सुनने को बेताब रहते है।
हालांकि पहले लोगों को ऐसे सुपरहिट गानों को सुनने के लिए रेडिया व दूसरे प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ता था, लेकिन आजकल यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म पर यह सुपरहिट गाने आसानी से मिल जाते है। इसके बावजूद ‘तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना’ गाने का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां यह पुराना हिट (Old hit Song) गाना बुर्जुगों की पहली पंसद है, वहीं युवा पीढ़ी के लिए यह गाना दिल को छू जाने वाले है। यहां तक कि युवा पीढ़ी इस गाने को अपनी प्रेमिका को लुभाने के लिए अपने स्टेट्स पर प्रयोग करते हैं।
लता मंगेशकर और महेंद्र कपूर ने दी दिल छू देने वाली आवाज
‘तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना’ गाने को मधुर आवाज लता मंगेशकर और महेंद्र कपूर द्वारा दी गई है। जबकि इस गाने को शब्दों को बेहतरीन तरीके से गीतकार वर्मा मलिक ने लिखा गया है। इस गाने को हिट करने में अहम भूमिका संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की है, क्योंकि इन दोनों ही इस सदाबाहर गाने में दिल को छू जाने वाला संगीत दिया है। इस गाने में उस जमाने में बेहतरीन जोड़ी माने जाने वाले अभिनेता-अभिनेत्री, संगीतकार व गीतकार ने भूमिका निभाई है।
सुपरहिट फिल्म का गाना है ‘तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना’
‘तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना’ गाना 70 के दशक की फिल्म ‘नागिन’ का सुपरहिट गाना है। इस फिल्म में अभिनेत्री रीना रॉय और अभिनेता जीतेन्द्र पर फिल्माया गया। अगर इस फिल्म की बात की जाए तो इस में मुख्य भूमिका में लीजेंड अभिनेता सुनील दत्त थे। जहां पर कलाकारों ने इस सुपरहिट गाने को आवाज दी, वहीं फिल्म में भी अभिनेता व अभिनेत्री ने बेहतरीन तरीके से अपना अभिनय किया।

