33.7 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में 2.50 लाख की सिगरेट चोरी, जानें क्या है पूरा मामला ?

हरियाणा के फरीदाबाद से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खेड़ी कलां गांव में एक गोदाम से लाखों की सिगरेट चोरी हो गई।

चोर छत तोड़कर सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू से भरे गोदाम में घुसे और करीब 2.50 लाख रूपए की मंहगी सिगरेट ले गए। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के खेड़ी कलां गांव में बिड़ी, सिगरेट के एक गोदाम में ये चोरी हुई। गोदाम के मालिक रणबीर ने बताया कि उनके गोदाम में सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू के पैकेट रखे रहते हैं। यहां से वह उनको आगे सप्लाई करते है।

बीते शनिवार रात को वह गोदाम बंद कर घर चले गए। लेकिन जब सुबह 8 बजे वह वापस गोदाम पहुंचे तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गए। चोर गोदाम की छत तोड़कर अंदर घुसे थे और लाखों की सिगरेट चुरा कर ले गए थे।

ढाई लाख की सिगरेट चोरी
गोदाम मालिक के मुताबिक, चोरी की गई सिगरेट की कीमत लगभग ढ़ाई लाख रूपए है। गोदाम से चोर सिगरेट के पैकेट उठाकर ले गए है। इसमें कई मंहगी सिगरेट शामिल है।

जांच में जुटी पुलिस
मामले की सूचना मिलने के बाद बीपीटीपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बीपीटीपी थाना इंचार्ज प्रदीप कुमार ने कहा कि गोदाम के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। देर रात इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts

HARYANA-पंजाब और हिमाचल में ED की रेड

Voice of Panipat

सांसद संजय भाटिया ने खुली जीप सेक्टर 11-12 यूटर्न से निकालकर किया उद्घाटन, जाम से मिलेगी राहत

Voice of Panipat

कैथल: पुलिस को अफीम तस्करी की मुखबरी के शक में रिटायर्ड फौजी पर हमला..

Voice of Panipat