33.7 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
India News

PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये, फटाफट कर लें ये जरूरी काम

PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये, फटाफट कर लें ये जरूरी काम

PM Kisan Yojana 24th Installment:  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है। इस योजना के तहत सरकार साल में तीन बार किसानों को दो हजार रुपये भेजती है।

लेकिन इस बार कई किसान इस योजना के लाभ से वंचित रह सकते है और उन्हें 2-2 हजार रुपये नहीं मिलेंगे। चलिए जानते हैं ऐसे कौन से किसान हैं जिनकी ये किस्त अटक सकती है…

इन किसानों को नहीं मिलेंगे दो हजार रूपये

देशभर के किसानों की आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की शुरूआत की है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सरकार की ओर से साल में तीन बार दो हजार रूपये दिए जाते है।

अब तक इस योजना की 23 किस्तें जारी हो चुकी है। अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं करवाई उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए पहले किसी नजदीकी सीएससी सेंटर या आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर e-KYC करवा लें।

पीएम किसान योजन के तहत सिर्फ पात्र किसानों को ही लाभ मिलता है। ऐसे में जो किसान गलत डॉक्यूमेंट लेकर योजना से जुड़े हैं तो उनका नाम इस लिस्ट से कट जाएगा। विभाग द्वारा समय-समय पर इसकी जांच होती है। जो किसान योजना के अपात्र होते हैं। उनके नाम हटा दिया जाता है और उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलता।

साथ ही पीएम किसान योजना के तहत भू-सत्यापन और आधार लिंक करना भी जरूरी है। अगर आपने अभी ये काम नहीं करवाया तो आपका नाम योजना की लिस्ट से हट सकता है।

 इस महीने जारी हो सकती है 24वीं किस्त

बता दें कि केंद्र सरकार इस योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपये देती है। साल में तीन बार 4-4 महीने के अंतराल में 2000 रुपये की किस्त जारी की जाती है। 23वीं किस्त जून में जारी हुई थी। अब अक्टूबर में 24वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी किस्त की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Related posts

Haryana के राजकीय स्कूलों में एडमिशमन बढ़ाने पर जोर, DEO को दिए गए टारगेट

Voice of Panipat

HARYANA सरकार-पटवारी एसोसिएशन में वार्ता

Voice of Panipat

पानीपत के सिवाह मे बड़ा हा#दसा, दोस्त को बचाने के लिए डू#ब गए 2 दोस्त, तीसरा बचा

Voice of Panipat