September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

कैथल: पुलिस को अफीम तस्करी की मुखबरी के शक में रिटायर्ड फौजी पर हमला..

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)- हरियाणा के कैथल जिले के गांव लैंढर पीरजादा में पुलिस को नशे की तस्करी की सूचना देने के शक में एक रिटायर्ड सैनिक पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने पीड़ित को रास्ते में रोककर डंडों से पीटा और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।

गुरनाम सिंह

क्या है पूरा मामला:-
पीड़ित की पहचान गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद गुरनाम सिंह अब गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। गुरनाम सिंह के अनुसार वह रोजाना की तरह मोटरसाइकिल से गांव के बाहर स्थित साहब गुरुद्वारा में माथा टेकने जा रहे थे। गांव से थोड़ा बाहर निकलते ही रास्ते में पहले से मौजूद बूटा सिंह नाम के व्यक्ति ने उनकी बाइक रुकवा ली।
बूटा सिंह ने गुरनाम पर आरोप लगाया कि करीब एक महीने पहले उसी ने बूटा और उसके साथी सुरेंद्र सिंह उर्फ छिंदा के घर पर अफीम बेचने की पुलिस रेड करवाई थी। बातचीत के दौरान ही बूटा ने सुरेंद्र को मौके पर बुला लिया। सुरेंद्र हाथ में भारी डंडा लेकर आया और बूटा ने गुरनाम को सिर व बालों से पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर गुरनाम पर डंडों से ताबड़तोड़ वार किए।हमले में गुरनाम के सिर, बाजुओं और पसलियों पर चोटें आईं। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। जब गुरनाम ने शोर मचाया और आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, तो दोनों आरोपी जान से मारने और गोली मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।हमले के बाद गुरनाम को अस्पताल ले जाया गया। जांच में उनके बाजुओं की हड्डियों में गंभीर फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला :-
घटना के बाद पीड़ित ने सीवन थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीवन थाना के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में महिला का पहले किया पीछा, फिर छीन लिया पर्स

Voice of Panipat

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को बंधक बना पीटा, टीम की शिकायत पर 7 नामजद व 40 अज्ञात पर केस दर्ज

Voice of Panipat

पिस्तोल से गोली चला जानलेवा हमला करने वाला आरोपित काबू

Voice of Panipat