27.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBusinessHaryana NewsIndia News

सोना- चांदी खरीदने वालों के लिए Good News, कीमतों में आई भारी गिरावट

सोना- चांदी खरीदने वालों के लिए Good News, कीमतों में आई भारी गिरावट

सोना- चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। सोने के भाव में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 14 अगस्त को सोने की कीमतो में बदलाव देखने को मिला।

आज कई शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1.53 लाख के आसपास पहुंच गई है। एक दिन पहले यानि 13 अगस्त को सोने का भाव 1 लाख 55 हजार के पार पहुंच गया था। देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतें क्या है चलिए देखते है।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

14 अगस्त 2026 को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट का भाव 1,40,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज शुक्रवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,790 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं चेन्नई में सोने 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,42,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

इसके अलावा कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का लेटेस्ट रेट

सोने की तरह चांदी के दाम में भी आज गिरावट देखने को मिली। 14 अगस्त की सुबह चांदी की कीमत गिरकर 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.51 डॉलर प्रति औंस है। एक दिन पहले यानि 13 अगस्त को 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2 लाख 55 हजार के पार पहुंच गया था।

Related posts

सोने के भाव में हुई गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है सोने का रेट

Voice of Panipat

PANIPAT के वार्ड-7 में स्थित सरकारी स्कूल के बदलेंगे हालात, मिलेंगी सुविधाएं

Voice of Panipat

गुरुग्राम में दीवार गिरने से दबे 5 मजदूर

Voice of Panipat