23.7 C
Panipat
September 27, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana JobsINFORMATIVEPANIPAT NEWS

हरियाणा में HKRN कर्मियों की बल्ले बल्ले, वेतन में बढ़ोतरी

HKRN: हरियाणा कौशल रोजगार निगम यानी एचकेआरएन के तहत कार्यरत कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने इनके वेतन में वृद्धि की है। वेतन में 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिससे प्रदेश के सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में इजाफा होगा।

इन कर्मचारियों को बढ़ी हुई सेलरी का लाभ एक जुलाई 2026 से मिलेगा। हालांकि इसके लिए एचकेआरएन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा पांच सितंबर आदेश जारी किए गए हैं। लंबे समय से एचकेआरएन के कर्मचारियों के वेतने में वृद्धि की मांग की जा रही थी।

कर्मचारियों के लाभ की बात की जाए तो अलग-अलग श्रेणी के कर्मचारियों इसका लाभ मिलेगा। सरकारी की ओर से जारी किए आदेश में बताया गया है कि स्तर-I से स्तर-III तक के कर्मचारियों को इससे लाभ मिलने जा रहा है। इनका वेतन और वृद्धि अनुभव और संबंधित जिले की श्रेणी के आधार पर निर्धारित हुआ है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नए आदेश प्रदेश सरकार की मंजूरी और वित्त विभाग की सहमति के आधार पर लागू किए गए हैं। यानी पूरी प्रशासनिक प्रक्रिया से इसको लागू किया गया है। जिससे कर्मचारियों को लाभ मिलना सुनिश्चित हो गया है। अब कार्य के अनुभव के आधार तीन स्तर निर्धारित किए गए हैं।

इसमें 0 से 5 वर्ष, 5 से 10 वर्ष और 10 वर्ष से अधिक की श्रेणी बनाई गई हैं। इसके अनुसार ही नई वेतन व्यवस्था लागू की गई है। क्योंकि पहले ही एचएकेआरएन में जिलों के अनुसार श्रेणी हैं। अब इसमें संशोधन किया गया है।

यदि श्रेणी 1 वाले जिलों की बात की जाए तो यहां पर जिन कर्मचारियों का अनुभव 5 वर्ष तक का है, उनको 21735 रुपये वेतन दिया जाएगा। वहीं 5 से 10 वर्ष वाले कर्मचारियों को 22822 रुपये एवं 10 वर्ष से अधिक अनुभव वाले कर्मचारियों को 26311 रुपये मिलेंगे।


इसी प्रकार स्तर-II के लिए 5 वर्ष तक वाले कर्मचारियों को 25230 दिए जाऐंगे। वहीं 10 वर्ष अनुभव वाले कर्मचारियों को 26492 रुपये वेतन मिलेगा। जबकि 10 वर्ष से अधिक अनुभव वाले कर्मचारियों को 30148 रुपये वेतन दिया जाएगा।


वहीं स्तर III वाले कर्मचारियों को भी वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। जैसे 0 से 5 वर्ष अनुभव वाले कर्मचारियों को 27615 रुपये वेतन मिलेगा। वहीं पर जिन कर्मचारियों का अनुभव 5 से 10 वर्ष है, उनको 28996 वेतन मिलेगा। जबकि 10 वार्ष से अधिक अनुभव वाले कर्मचारियों को 33133 रुपये वेतन के रूप में मिलेंगे।

इसके अलावा श्रेणी-II के जिलों में जो कर्मचारी स्तर-I पर कार्यरत हैं, वहां पर 5 साल के अनुभव पर 19323 रुपये वेतन रहेगा। 10 साल तक के अनुभव वाले कर्मचारियों को 20289 रुपये वेतन मिलेगा।

जबकि जिन कर्मचारियों का अनुभव 10 साल से अधिक है, उनको 22506 रुपये वेतन मिलेगा। इस श्रेणी में स्तर -II वाले कर्मचारियों की बात की जाए तो 5 साल तक के अनुभव वालों को 23100,10 साल तक अनुभव वालों को 24255 और 10 सला से अधिक अनुभव वालों को 26916 रुपये वेतन दिया जाएगा।

इन श्रेणी में जो कर्मचारी स्तर-III वा कार्यरत हैं, वहां 5 साल के अनुभव पर 26040, 10 साल के अनुभव पर 27342 और 10 साल से अधिक अनुभव पर 30359 रुपये वेतन रहेगा। मिलेंगे।

जो कर्मचारी श्रेणी -III के जिलों में कार्यरत हैं, उनको स्तर-I पर 5 साल तक के अनुभव पर 18113, 10 साल तक के अनुभव पर 19019 और 10 साल से अधिक के अनुभव पर 21330 रुपये वेतन मिलेगा। स्तर-II के कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर 21478, 22552 और 25126 रुपये वेतन दिया जाएगा। वहीं जो कर्मचारी स्तर-III में हैं, उनको 24938, 26184 और 29122 रुपये वेतन मिलेगा।

Related posts

PANIPAT:- राजीव कॉलोनी में युवक पर हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA:- पिता बनाना चाहते थे बेटी को CA ,बेटी ने उठाया ये कदम

Voice of Panipat

Haryana का जवान आतंकी हमले में शहीद, 4 साल की बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

Voice of Panipat

Leave a Comment