27.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
Uncategorized

हरियाणा नूह में देशभक्ति नई तस्वीर एक हाथ में कुरान , एक हाथ में तिरंगा’, सड़क पर उतरेंगे 200 ननिहाल।

नूंह जिला मुख्यालय में बुधवार को एक विशेष तिरंगा यात्रा निकाली गई. यासीन मेव डिग्री कॉलेज से गांधी पार्क तक निकली इस यात्रा का नाम एक हाथ में कुरान, एक हाथ में तिरंगा रखा गया. पसमांदा विकास फाउंडेशन के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में नूंह और आसपास के मदरसों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
यात्रा के दौरान बच्चों के हाथों में तिरंगा नजर आया. बच्चे देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े नारे लगाते हुए आगे बढ़े. आयोजकों के मुताबिक, इस यात्रा का मकसद बच्चों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना, सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना और मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना था।
आयोजकों के अनुसार, यात्रा में करीब 200 बच्चे शामिल हुए. इनके अलावा लगभग 150 मुस्लिम महिलाओं और करीब 100 धार्मिक नेताओं ने भी यात्रा में हिस्सा लिया. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच यह यात्रा यासीन मेव डिग्री कॉलेज से शुरू होकर गांधी पार्क तक पहुंची।

Related posts

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली कुच करंगे किसान,खनौरी बॉर्डर फिर सील

Sahab Ram

दुकानदार की पीटाई की वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई, DSP ने बताई ये बात

Voice of Panipat

Genghis Khan’s Guide To Travel Excellence

Voice of Panipat