23.7 C
Panipat
September 27, 2026
Voice Of Panipat
India News

हरिद्वार और सोमनाथ जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने दी दो बड़ी सौगात

हरिद्वार और सोमनाथ जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने दी दो बड़ी सौगात

Two special trains : रेलवे विभाग ने हरियाणा व राजस्थान के यात्रियों के लिए धार्मिक स्थल हरिद्वार व सोमनाथ मंदिर के दर्शन आसान कर दिए है। रेलवे विभाग द्वारा जहां पर बांद्रा टर्मिनस से चलकर दिल्ली सराय रोहिल्ला तक जाने वाली ट्रेन का विस्तार करते हुए हरिद्वार तक कर दिया है, वहीं रेवाड़ी से वेरावल तक चलने वाली ट्रेन को रेलवे विभाग द्वारा नियमित कर दिया है।

रेलवे बोर्ड ने बांद्रा टर्मिनस से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12216/12215) का विस्तार अब धार्मिक नगरी हरिद्वार तक कर दिया है। इसके साथ ही हरिद्वार से गुजरात के वेरावल के बीच एक नई एसी एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन संख्या 14326/14325) शुरू करने की भी मंजूरी दे दी है। ये ट्रेनें रेवाड़ी जंक्शन से होकर गुजरेंगी और यहां इनका ठहराव भी रहेगा।

हरिद्वार के लिए रेवाड़ी और आसपास के ग्रामीण इलाकों से सालभर श्रद्धालु आवागमन करते हैं। लेकिन वर्तमान स्थिति को देखें तो हरिद्वार के लिए महज 7 गाड़ियां ही उपलब्ध हैं। इनमें से नियमित रूप से केवल 3 ट्रेनें ही चलती हैं और 4 स्पेशल ट्रेनें हैं। नियमित ट्रेनों में भी केवल 1 ही ट्रेन मुख्य रूप से सेवा देती है।

वहीं अगर गुजरात के वेरावल मार्ग की बात करें तो अभी रेवाड़ी से वेरावल के लिए सिर्फ एक ट्रेन संचालित होती है, जो खुद एक स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही है। ऐसे में नियमित यात्रा करने वाले लोगों और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी परेशानी रहती थी।

गरीब रथ एक्सप्रेस के हरिद्वार तक विस्तार से रेवाड़ी व आसपास के यात्रियों को अब दिल्ली जाकर ट्रेन बदलने या बसों के धक्के खाने से निजात मिल जाएगी। वहीं, नई हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस से राजस्थान और गुजरात की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यह ट्रेन जयपुर, अजमेर, पालनपुर और वेरावल (सोमनाथ) को सीधे जोड़ेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ अमित सुदर्शन ने जानकारी दी है कि रेलवे प्रशासन जल्द ही ट्रेनों के संचालन की तारीख तय करेगा और जोन द्वारा प्रस्तावित तिथियों के अनुसार ही संचालन शुरू किया जाएगा।

यह रहेगी समयसारिणी

बांद्रा-हरिद्वार गरीब रथ एक्सप्रेस

बांद्रा से हरिद्वार (12216) ट्रेन बांद्रा से दोपहर 12 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 9:23 बजे रेवाड़ी आएगी और 9:25 बजे रवाना होकर सुबह 11:25 बजे दिल्ली तथा शाम 6 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। (बांद्रा से मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को चलेगी।

हरिद्वार से बांद्रा (12215): हरिद्वार से सुबह 4 बजे चलेगी। सुबह 8:45 बजे दिल्ली तथा सुबह 10:40 बजे रेवाड़ी जंक्शन पहुंचेगी। 10:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:35 बजे बांद्रा पहुंचेगी। (हरिद्वार से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को चलेगी)।

विस्तारित मार्ग पर मुख्य ठहरावः दिल्ली (सराय रोहिल्ला के स्थान पर), गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर और रुड़की स्टेशनों पर यह ट्रेन रुकेगी।

हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस

हरिद्वार से वेरावल (14326): हरिद्वार से सुबह 4 बजे रवाना होकर सुबह 8:45 बजे दिल्ली तथा सुबह 10:40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। 10:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8:15 बजे वेरावल पहुंचेगी। (हरिद्वार से बुधवार व रविवार को चलेगी)।

वेरावल से हरिद्वार (14325)

वेरावल से सुबह 11:05 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 9:23 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी और 9:25 बजे छूटकर शाम 6 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। (वेरावल से गुरुवार व सोमवार को चलेगी)।

इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी

रुड़की, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, दिल्ली, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर और पालनपुर।

Related posts

पानीपत रिफाईनरी में ऑनसाईट और ऑफसाईट का आयोजन किया गया

Voice of Panipat

हरियाणा कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Voice of Panipat

Haryana में बुढ़ापा पेंशन बढ़ी, ₹3500 महीना मिलेंगे

Voice of Panipat

Leave a Comment