यात्रा के दौरान बच्चों के हाथों में तिरंगा नजर आया. बच्चे देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े नारे लगाते हुए आगे बढ़े. आयोजकों के मुताबिक, इस यात्रा का मकसद बच्चों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना, सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना और मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना था।
आयोजकों के अनुसार, यात्रा में करीब 200 बच्चे शामिल हुए. इनके अलावा लगभग 150 मुस्लिम महिलाओं और करीब 100 धार्मिक नेताओं ने भी यात्रा में हिस्सा लिया. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच यह यात्रा यासीन मेव डिग्री कॉलेज से शुरू होकर गांधी पार्क तक पहुंची।

