20.9 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Technology

बिना पेट्रोल- डीजल के चलेगी ये शानदार सोलर कार, जानें कीमत और फीर्चस

बिना पेट्रोल- डीजल के चलेगी ये शानदार सोलर कार, जानें कीमत और फीर्चस

पेट्रोल-डीजल की कीमते लगातार बढ़ती जा रही है। साथ ही बढ़ती महंगाई के साथ गाड़ियों के रेट भी आसमान छू रहे है। ऐसे में अगर आप अपने लिए कम कीमत एक इलेक्ट्रिक कार ढूंढ रहे है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।

पुणे की स्टार्टअप कंपनी वायवे मोबिलिटी ने देश में अपनी सोलर-पावर्ड इलेक्ट्रिक कार Vayve Eva पेश की है। सोलर रूफ वाली इस शानदार कार का टॉप मॉडल एक बार चार्ज करने पर 250 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इस कार से जुड़ी पूरी जानकारी यहां दी गई है।

तीन वेरिएंट में आती है Vayve Eva
कंपनी के मुताबिक, यह कार अलग-अलग वेरिएंट में आती है। वायवे ईवा को ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से इन तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। पहला है नोवा (NOVA) इसमें 9 kWh का बैटरी पैक मिलता है और सिंगल चार्ज पर 125 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है।

वहीं दूसरा वेरियंट है Stella। इस वेरिएंट में 12.6 kWh की बैटरी दी गई है, जो 175 किलोमीटर तक की रेंज देती है। तीसरा वेरियंट है Vega। यह इसका टॉप वेरिएंट है। इसमें 18 kWh का बैटरी पैक मिलता है और यह एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 250 किलोमीटर तक चल सकती है।

    शानदार फीर्चस और कम कीमत
    परफॉर्मेंस की बात करें तो Vayve Eva की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह सिर्फ 5 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 15A होम सॉकेट के साथ DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

    बात अगर Vayve Eva की करें तो कॉम्पैक्ट डिजाइन वाली इस कार की सबसे खास बात इसकी छत पर लगा सोलर रूफ है।
    हालांकि यह कार सिर्फ सूरज की रोशनी से नहीं चलती, लेकिन इसका सोलर रूफ सूर्य की एनर्जी को कैप्चर करके मुख्य बैटरी को ट्रिकल-चार्ज करता है।

    कंपनी के मुताबिक, सोलर रूफ रोजाना करीब 10 से 12 किलोमीटर की अतिरिक्त रेंज देने में सक्षम है। जानकारी के अनुसार Vayve Eva की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत 3.25 लाख रुपये से शुरू होती है।

    Related posts

    UGC का बड़ा फैसला: अब 1 साल में होगी PG डिग्री, ऑनलाइन और ODL से भी मिलेगा मौका

    Voice of Panipat

    बदल गया Facebook न्यूज फीड का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा न्यूज फीड

    Voice of Panipat

    इंस्टाग्राम के बाद अब स्नैपचैट ने उतारा TikTok जैसा फीचर, ऐसे करेगा काम

    Voice of Panipat