20.9 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest NewsPanipatPanipat Crime

पानीपत में फर्जी GPA बनाकर प्लॉट हड़पने की कोशिश, दिव्यांग महिला ने दर्ज कराया केस

वॉयस ऑफ पानीपत ( हिमांशी चावला ) – करनाल के पाढ़ा गाँव की रहने वाली 70% दिव्यांग महिला (नीलम) और उनके भाई ( राममेहर) का पानीपत की प्रकाश कालोनी में के 70 गज का एक प्लॉट है। इस प्लॉट की रजिस्ट्री और मालिकाना हक दोनों भाई बहन के पास है। हाल ही में आरोपी राज कुमार ने इस प्लॉट की फर्जी जीपीए (GPA) तैयार कर इससे 10 लाख रुपए में किसी और को बेच दी और साथ ही उसपर कब्जा करने की कोशिश की है और साथ ही पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।

नीलम ने बताया कि वो 70 % दिव्यांग है साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने यह प्लॉट किसी को नहीं बेचा। नीलम को किसी ने बताया कि उनके प्लॉट पर किसी ने जबरन कब्जा कर हुआ है। 10 जून जब वो वहां पर पहुंची तो वहां पर घर बनाने का सामान पड़ा हुआ मिला। साथ ही उन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि कृष्ण नगर में रहने वाले राजकुमार ने यह प्लॉट सुखदेव नगर में रहने वाले गुलशन कुमार को बेच दिया है। साथ ही पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी राज कुमार ओर गुलशन उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। फर्जी gpa बनाकर हड़पा प्लॉट।

आरोपी राजकुमार ने नीलम और उसके भाई के प्लॉट की पूरी तरफ से नकली और जरनल पावर ओर अटर्नी तैयार करवाई थी। राजकुमार ने इसके आधार पर गुलशन से 10 लाख रुपए लिए थे। साथ तहसील से असली रिपोर्ट मिलने के बाद यह साफ हो गया कि सारकारी रिकॉर्ड में राजकुमार की gpa फर्जी है । और महिला के साथ धोखाधड़ी हुई है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी राजकुमार के खिलाफ BNS की धारा 316(2) , 318 (4) , 336(3) , 337 और 340 के तहत fir दर्ज कर ली है और जल्द की आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- अवैध देसी पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA में पूर्व MLA के घर 5 करोड़ और विदेशी हथियार बरामद

Voice of Panipat

IT इंजीनियर निकला नकली नोटो का कारोबारी, होटल के कमरे मे चला रहा था कारोबार

Voice of Panipat