20.9 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा के इन शहरों में दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, NCRTC ने शुरू किया रूट सर्वे

हरियाणा के इन शहरों में दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, NCRTC ने शुरू किया रूट सर्वे

हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। पानीपत से दिल्ली के बीच नमो भारत ट्रेन चलाने की तैयारियां तेज हो गई है। पानीपत से आगे करनाल तक नमो भारत ट्रेन चलेगी। इसको लेकर सर्वे किया जा रहा है। ऐसे में हरियाणा के यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेगी। लोग आसानी से अपना सफर तय करेंगे, साथ ही लंबे ट्रैफिक से भी छुटकारा मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक दबाव को देखते हुए आने वाले समय में नमो भारत ट्रेन के प्रस्तावित रूट को दिल्ली-पानीपत से आगे करनाल तक बढ़ाने की योजना पर काम चल रहा है।

केंद्र सरकार की ओर से की गई पहल के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने रूट का सर्वे भी कराना शुरू कर दिया है। अब सर्वे रिपोर्ट के आने के बाद एनसीआरटीसी रिपोर्ट केंद्रीय शहरी आवासन मंत्रालय और हरियाणा सरकार को भेजेगा। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

दरअसल दिल्ली से पानीपत-अंबाला हाईवे पर करीब दो लाख वाहन आते-जाते हैं। ऐसे में ट्रैफिक की सबसे बड़ी समस्या होती है। आने वाले समय में ट्रैफिक और ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। क्योकि हाईवे के पास औद्योगिक क्षेत्र भी बनाए जा रहे है और इस कारण वाहनों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में ट्रैफिक दबाव को ध्यान में रखते हुए पानीपत से आगे करनाल तक नमो भारत ट्रेन चलाने का प्लान तैयार किया जा रहा है।

Related posts

5 हजार के इनामी आरोपित को CIA-3 ने किया काबू, इस मामले मे चल रहा था फरार

Voice of Panipat

Panipat:- अब सनौली रोड पर आसान होगी कांवड़ यात्रा, नहीं होगी कांवड़ियों को दिक्कत

Voice of Panipat

हरियाणा BJP नेता को WhatsAap पर मिली धमकी

Voice of Panipat