हरियाणा में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। झमाझम बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। वहीं आज भी कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जिलो में हल्की व मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में झमाझम बारिश होगी। वहीं, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। जिसके चलते हल्की बारिश के आसार है।
इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
मंगलवार को प्रदेश के 6 जिलों पंचकूला, जींद, पानीपत, यमुनानगर, करनाल और सोनीपत में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
वहीं कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ आज ग्रीन जोन में है।
आज मंगलवार को अंबाला, कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
वहीं प्रदेश के पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश की संभावना बेहद कम है। यहां कुछ इलाको में बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि ज्यादातर समय धूप छाई रहेगी और आंशिक बादल रहेंगे।

