September 23, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

Haryana: हरियाणा में 2 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड, इस मामले में हुई कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में युवक सागर की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। फर्रुखनगर थाना प्रभारी महाबीर ने हेड कांस्टेबल अशोक और विनोद को सस्पेंड किए जाने की पुष्टि की है।

3 अगस्त को हुई थी सागर की हत्या

घटना 3 अगस्त की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सागर अपने भाई के साथ बेंगलुरु से लौट रहा था। इसी दौरान करीब 20-25 हमलावरों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। Haryana News

हमलावरों को देखकर दोनों भाई भागकर अपने घर में घुस गए, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए और उन्हें घेर लिया। इसी दौरान सागर को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका भाई किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। Haryana News

पंचायत में पुलिस पर उठे सवाल

घटना के विरोध में ग्रामीणों की ओर से पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में पटौदी की भाजपा विधायक बिमला देवी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए फर्रुखनगर थाना प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। Haryana News

विधायक ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो सागर की जान बचाई जा सकती थी। पंचायत के दौरान उन्होंने पुलिस की कथित लापरवाही पर नाराजगी जताई। इस दौरान थाना प्रभारी सिर झुकाकर खड़े नजर आए। Haryana News

लापरवाही की जांच के बाद कार्रवाई

मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर उठे सवालों के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई। फर्रुखनगर थाना प्रभारी महाबीर के अनुसार, हेड कांस्टेबल अशोक और विनोद को सस्पेंड कर दिया गया है। Haryana News

Related posts

HARYANA में मौसम ने ली विदाई, इन जिलों में खूब बरसे बादल

Voice of Panipat

मौसी ने की थी अपने भांजे की हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Voice of Panipat

G20 के दौरान बंद रहेंगे इन METRO STATION के गेट, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Voice of Panipat