Special Rail Service : हरियाणा, राजस्थान, गुजरात व मुंबई के बीच में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे विभाग द्वारा बड़ी राहत दी है। त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे विभाग जहां नए ट्रेनों का संचालन कर रहा है, वहीं पूरी चल रही ट्रेनों की अवधि को बढ़ा रहा है। यात्रियों की सुविधा और सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे द्वारा मुंबई सेंट्रल एवं बांद्रा टर्मिनस से भिवानी के बीच संचालित होने वाली दो जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि बढ़ाई गई है।
इन ट्रेनों की अवधि बढ़ाने से राजस्थान, गुजरात व मुंबई जाने वाले विभिन्न क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी। रेलवे के इस निर्णय से त्योहारी एवं अवकाश के दौरान हरियाणा के भिवानी रेलवे जंक्शन से राजस्थान, गुजरात और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी तथा यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में सुविधा मिलेगी।
भिवानी।
9 अक्टूबर 27 नवंबर तक 15 ट्रिप
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि दोनों स्पेशल रेलसेवाओं के अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं। गाड़ी संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि बढ़ाई गई है।
गाड़ी संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल से 09 अक्टूबर से 27 नवंबर तक 15 ट्रिप संचालित होगी जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 09002 भिवानी से 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक 15 ट्रिप चलेगी। यह रेलसेवा कुल 22 डिब्बों की होगी। इसमें 03 थर्ड एसी, 15 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी तथा 02 गार्ड डिब्बे शमिल होंगे।
गाड़ी में 22 डिब्बों की सुविधा
गाड़ी संख्या 09005/09006 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में भी विस्तार किया है। गाड़ी संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस से 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक 07 ट्रिप संचालित होगी जबकि गाड़ी संख्या 09006 भिवानी से 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक 07 ट्रिप चलेगी। इस रेलसेवा में भी 03 थर्ड एसी, 15 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
कुछ फेरे परिवर्तित मार्ग से होंगे
गाड़ी संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल के मुंबई सेंट्रल से 02 एवं 06 अक्टूबर तथा भिवानी से 03 एवं 07 अक्टूबर को चलने वाले फेरे परिवर्तित मार्ग बडोदरा-अहमदाबाद-पालन पुर होकर संचालित होंगे। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09005/09006 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी स्पेशल का मांद्रा टर्मिनस से 07 अक्टूबर तथा भिवानी से 08 अक्टूबर को संचालित होने वाला फेरा भी परिवर्तित मार्ग वडोदरा-अहमदाबाद-पालन पुर होकर चलेगा।

