Amazon-Flipkart Freedom Sale 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, एसी, टीवी या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की फ्रीडम सेल आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है। Amazon Freedom Sale 2026 शुरू हो चुकी है, जबकि Flipkart Freedom Sale 2026 8 अगस्त से शुरू होगी। हालांकि, फ्लिपकार्ट प्लस और VIP मेंबर्स को 7 अगस्त से ही अर्ली एक्सेस मिलना शुरू हो गया है।
सेल के दौरान दोनों प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज, फैशन और अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
Amazon Freedom Sale में इन प्रोडक्ट्स पर छूट
Amazon ने कई कैटेगरी में आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है। सेल के दौरान ग्राहकों को अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर छूट मिल रही है।
मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40%, लैपटॉप, हेडफोन और स्मार्टवॉच पर 75%, टीवी और होम अप्लायंसेज पर 65%, होम, किचन और आउटडोर प्रोडक्ट्स 80%, फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स 50% से 80% तक की छूट मिल रही है।
Flipkart Freedom Sale में भी बड़े ऑफर्स
Flipkart की फ्रीडम सेल में भी कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। इनमें लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स, स्मार्ट टीवी और होम अप्लायंसेज, फैशन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स, ऑडियो डिवाइस और एक्सेसरीज शामिल हैं।
Amazon और Flipkart दोनों ही प्लेटफॉर्म अपने बैंक पार्टनर्स के साथ मिलकर अतिरिक्त डिस्काउंट दे रहे हैं। ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त बचत का मौका मिल रहा है।
Amazon पर चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 10% तक इंस्टेंट कैशबैक का ऑफर दिया जा रहा है। वहीं Flipkart पर भी चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए अतिरिक्त छूट का लाभ लिया जा सकता है।

