33.7 C
Panipat
September 19, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे हेड कांस्टेबल को वाहन ने कुचला ..ड्राइवर फरार!

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल देवी दयाल की रोड एक्सीडेंट में मौत का मामला सामने आया है। वह डायल-112 की ERV (ईआरवी) की गाड़ी पर तैनात थे। वह हाईवे पर बंद हुए वाहन की वजह से लगे जाम को खुलवाने में लगे थे तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हेडकांस्टेबल दयाल सिंह

क्या है पूरा मामला:-
दरअसल परिवार के मुताबिक हेड कांस्टेबल देवी दयाल हरियाणा पुलिस में करीब 20 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके घर में उनके 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। पानीपत के समालखा के गांव नामुंडा के रहने वाले अर्जुन ने जानकारी दी कि उनके भाई देवी दयाल डायल-112 की ERV गाड़ी पर तैनात थे। देर रात सोमवार को उन्हें शिकायत मिली कि एक वाहन बीच हाईवे बंद हो गया है, जिसके कारण ट्रैफिक जाम हो रहा है। जिसके बाद हेडकांस्टेबल अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। कुंडली स्थित नेशनल हाईवे पर उन्हें बीच सड़क एक वाहन खड़ा मिला जिससे जाम लगा हुआ था। जिसके बाद वाहन को हटवाने के लिए वह गाड़ी से नीचे उतरे जिस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया परंतु उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद चालक वहां से फरार हो गया। इसके बाद परिवार वालों को इस घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। अर्जुन ने बताया कि रात करीब 1 बजे पुलिसकर्मियों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें बताया कि उनके भाई देवी दयाल को ड्यूटी के दौरान चोट लगी है और अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी तेज रफ्तार वाहन चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। अर्जुन ने बताया कि देवी दयाल पत्नी और बच्चों समेत अपना परिवार पीछे छोड़ गए। परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत से घर और गांव दोनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस कार्यवाही:-
कुंडली थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल और आस पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

भिवानी में हादसा: ट्रक-डंपर भिड़े, आग में झुलसकर चालक की मौ#त..

Voice of Panipat

पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया 2 नशा सप्लायरों को

Voice of Panipat

PANIPAT में 24 घंटे से लापता था बेटा, अब मिला शव

Voice of Panipat