August 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest News

भिवानी में हादसा: ट्रक-डंपर भिड़े, आग में झुलसकर चालक की मौ#त..

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी) – हरियाणा के भिवानी जिले में 20 जुलाई ,सोमवार को रोढ़ा मोड़ के पास ट्रक और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और दोनों चालक केबिन में फंस गए। हादसे के बाद ट्रक में लदी मक्के की बोरियां भी सड़क पर बिखर गईं और उनमें भी आग लग गई। आग की तेज लपटों के बीच आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालकों को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग के कारण वे उनके पास नहीं पहुंच सके। बाद में जेसीबी की मदद से ट्रक चालक को बाहर निकालकर गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, जबकि डंपर चालक की आग में झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक चालक को बाहर निकाला गया

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लोहारू की ओर से मक्के से भरा ट्रक ईश्वरवाल जा रहा था, जबकि सामने से आ रहा डंपर रोढ़ा मोड़ के पास उससे टकरा गया। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटों में फंसा चालक मदद की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- काम से वापिस घर लौटा पति, न मिली पत्नी न मिले बच्चे, केस दर्ज

Voice of Panipat

PANIPAT में 2 मौसेरे भाइयों ने दी जान,एक साथ रहते थे दोनो, जांच ने जुटी पुलिस

Voice of Panipat

अब लोन चुकाने में नहीं होगी परेशानी, बोझ से बचने के लिए करें ये काम.

Voice of Panipat