August 4, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 4 से 6 अगस्त के बीच गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। इसे देखते हुए कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। Haryana Weather

रविवार और सोमवार के दौरान यमुनानगर, हांसी, हिसार और जींद समेत कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। इससे पहले करनाल, मेवात, रोहतक, हथनीकुंड बैराज (यमुनानगर), अंबाला और नारनौल में भी बारिश हुई थी। Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। हालांकि मानसून अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है, लेकिन विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। अब मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा उत्तर की ओर खिसक रही है। यह बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ, पटना और पूर्वी मणिपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। साथ ही उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है, जिसके प्रभाव से हरियाणा में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी। Haryana Weather

उन्होंने बताया कि 4 से 6 अगस्त के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। वहीं 7 और 8 अगस्त को मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। बादल छाए रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट जबकि रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। Haryana Weather

विशेषज्ञों का कहना है कि अब तक सामान्य से कम बारिश होने के कारण दिन में तेज धूप और अधिक गर्मी का असर फसलों पर भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में आगामी बारिश खरीफ फसलों के लिए राहत लेकर आ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अब तक सामान्य से कम बारिश होने के कारण दिन में तेज धूप और अधिक गर्मी का असर फसलों पर भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में आगामी बारिश खरीफ फसलों के लिए राहत लेकर आ सकती है। Haryana Weather

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात (नूंह) और पलवल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में लोगों को गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related posts

इस बैंक पर RBI ने लगाई पाबंदी, अब सिर्फ इतने रूपये ही कर सकेंगे विड्रॉल

Voice of Panipat

हरियाणा 657 करोड़ के गबन का घोटाला : IAS के बाद सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

Voice of Panipat

आज शाम आएगा ग्रुप-डी HTET का रिजल्ट

Voice of Panipat

Leave a Comment