August 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaIndia NewsINFORMATIVE

महंगाई और ब्याज दरों पर बड़ा फैसला: RBI की बैठक शुरू, 5 अगस्त को आएगा रिजल्ट

वॉयस ऑफ पानीपत ( मोनी कुमारी ) – भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तीन दिन की बैठक आज 3 अगस्त से शुरू हो गई है। यह बैठक 5 अगस्त तक चलेगी। इसके बाद 5 अगस्त को RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा बताएंगे कि बैठक में क्या फैसले लिए गए। इस बार ज्यादातर जानकारों का मानना है कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होगा और इसे 5.25% पर ही रखा जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में महंगाई काबू में रही है। हालांकि जून में महंगाई थोड़ी बढ़ी थी, लेकिन फिलहाल स्थिति सामान्य मानी जा रही है। वहीं, दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और कई देशों के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते हुए RBI फिलहाल कोई बड़ा फैसला लेने से बच सकता है।

अगर रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होता, तो लोगों की होम लोन, कार लोन और दूसरे लोन की EMI पहले जैसी ही रहेगी। साथ ही FD और सेविंग अकाउंट पर मिलने वाला ब्याज भी फिलहाल नहीं बदलेगा। हालांकि 5 अगस्त को RBI के फैसले के बाद बैंक आगे चलकर अपनी ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं। इस बार लोगों की नजर सिर्फ रेपो रेट पर नहीं, बल्कि इस बात पर भी रहेगी कि RBI आने वाले समय के लिए क्या संकेत देता है। अगर आगे ब्याज दरों में बदलाव के संकेत मिलते हैं, तो इसका असर बैंक, घर खरीदने वालों, गाड़ी खरीदने वालों, शेयर बाजार और निवेश करने वालों पर पड़ सकता है।

जानकारों का कहना है कि RBI का पूरा ध्यान महंगाई को काबू में रखने, बाजार में पैसों की कमी न होने देने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर रहेगा। RBI की पिछली बैठक जून में हुई थी। उस समय भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था। हालांकि, RBI ने साल 2027 के लिए महंगाई का अनुमान 4.6% से बढ़ाकर 5.1% कर दिया था। इस वित्त वर्ष में RBI की कुल छह बैठकें होनी हैं और यह तीसरी बैठक है। अब सभी की नजर 5 अगस्त को होने वाले ऐलान पर टिकी हुई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चुनाव को लेकर जिला प्रशान ने कसी कमर, अधिकारियों को दिए निर्देश

Voice of Panipat

माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर, रेलवे ने चलाई ये ट्रेनें

Voice of Panipat

14 साल बाद बढ़ने जा रहे है माचिस के दाम, जानिए अब कितने मे मिलेगी 1 डिब्बी

Voice of Panipat

Leave a Comment