August 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsINFORMATIVELatest News

भीड़ से सुशोभित धामों में लगी लंबी कतारें , उज्जैन धाम में महाकाल की सवारी का इंतज़ार

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – आज सावन के पहले सोमवार का इंतज़ार कर रहे लाखों भक्त व्रत रख अलग अलग धामों पर ज्योतिर्लिंगो के दर्शन करने पहुंचे हैं । काशी , केदारनाथ , वैद्य़नाथ या फिर उज्जैन जहां समय भी महाकाल के अधीन है , इन सभी धामों पर अलग ही धूम मची है । जहां एक तरफ भक्त बिहार के बांका स्थित ज्येष्ठ गौर नाथ महादेव पर जल चढ़ाने के लिए रात 2 बजे से लाईनों में खड़े हैं वहीं दूसरी तरफ महाकलेश्वर में आज शाम 4 बजे निकलने वाली सवारी का इंतज़ार औऱ उत्साह भी बरकरार है ।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन और भादौ मास को मिलाकर कुल 6 सवारियां निकाली जाएंगी :
1. 03 अगस्त (आज)सावन का पहला सोमवार (चंद्रमौलेश्वर रूप)
2. दूसरी सवारी 10 अगस्त सावन का दूसरा सोमवार
3. तीसरी सवारी 17 अगस्तसावन का (नागपंचमी विशेष )
4. चौथी सवारी 24 अगस्तसावन का अंतिम सोमवार
5. पांचवीं सवारी 31 अगस्त
6. भादौ मास का पहला सोमवार छठी (शाही) सवारी
7. 07 सितंबर अंतिम भव्य राजसी (शाही) सवारी

ये तो भक्तों के लिए दर्शन का सारा शेड्डयूल है । वहीं कावड़ यात्रा को देखते हुए यूपी के मुजफ्फरनगर में 3 से 10 अगस्त के बीच स्कूल – कॉलेज बंद कर दिए गए हैं ताकि कानड़ियों को कष्ट ना हो । भक्तों का विश्वास इस समय किया गया ध्यान का लाभ बहुत होता है उसी श्रद्धा और भक्ति से प्रसन्न होतें हैं महाकाल महाराज ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आजादी की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर पाईट कॉलेज से शुरू हुई रिदम रंग यात्रा

Voice of Panipat

HARYANA:- पुलिस भर्ती में अबसेंट कैडिडेट को PMT का मौका, शेड्यूल जारी

Voice of Panipat

मगन सुहाग सुसा# इड मामले में आरोपी पत्नी की आज कोर्ट में पेशी

Voice of Panipat

Leave a Comment