August 3, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana NewsPanipat

चार महीने पहले हुई थी शादी… अब मेघा की मौ#त से मचा कोहराम…

वॉयस ऑफ पानीपत ( हिमांशी चावला ) – नारनौल की ईश्वर कॉलोनी में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा हा कि 24 वर्षीय विवाहिता मेघा का शव उसके मायके में बने पानी के टैंक से बरामद हुआ। करीब चार महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधी मेघा की मौत से परिवार सदमे में है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल में मानसिक प्रताड़ना और दहेज की मांग से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।जानकारी के अनुसार, ईश्वर कॉलोनी निवासी मेघा की शादी 20 अप्रैल 2026 को जोरासी गांव निवासी धीरज के साथ हुई थी। धीरज मानेसर स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। शादी के बाद मेघा अपने ससुराल में रह रही थी।

मृतीका की तस्वीर

परिवार के मुताबिक, रविवार को धीरज मेघा को उसके मायके छोड़कर गया था। उस समय मेघा सामान्य थी। रात को वह अपनी बहन रजनी के साथ कमरे में सोई थी, लेकिन सोमवार सुबह जब परिवार की नजर पानी की टंकी पर पड़ी तो उसका ढक्कन खुला हुआ था। तलाश करने पर अंदर मेघा का शव मिला। मेघा की बहन रजनी ने बताया कि उसकी बहन ने एमएससी और बीएड की पढ़ाई की थी। वह पढ़ाई में तेज थी और अपने भविष्य को लेकर कई सपने देखती थी। आरोप है कि शादी के बाद पति के व्यवहार में बदलाव आ गया और वह छोटी-छोटी बातों पर उसे परेशान करने लगा।

रजनी के अनुसार, मेघा अक्सर बताती थी कि उसका पति उसे ताने देता था और उसके रूप-रंग को लेकर भी बातें कहता था। इसके अलावा दहेज के लिए पैसों की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि मेघा अपने पति के कथित संबंधों को लेकर भी मानसिक तनाव में रहती थी। उसकी मां पुष्पा ने आरोप लगाया कि धीरज दो बार 50-50 हजार रुपये की मांग कर चुका था और शादी के बाद से ही बेटी को परेशान किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

16 वर्षीय किशोरी के आरोपियों को मिली सजा: कोर्ट ने 90 हजार जुर्माना लगाया

Voice of Panipat

अडियल रवैये से समझौते की राह हुई मुश्किल, पिस रही बीच जनता

Voice of Panipat

हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में फैला कोरोना, सीएम ने दिये ये निर्देश

Voice of Panipat

Leave a Comment