August 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaIndia CrimesLatest NewsSPRITUAL

कांवड़ खंडित होने पर बवाल : हरियाणा की कार तोड़ी , चालक के साथ भी हुई मारपीट !

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी ) : सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों शिवभक्त कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। इसी बीच मंगलवार रात रुड़की स्थित गोल्डन ढाबा फ्लाईओवर के पास हरियाणा की कार की टक्कर से एक कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों द्वारा कार चालक के साथ मारपीट और गाड़ी तोड़ने का मामला सामने आया है । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

युवक से मारपीट करते कांवड़िए

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में रहने वाले हरियाणा के निवासी सोनू अपनी कार (HR38AC4479) से रुड़की के गोल्डन ढाबा फ्लाईओवर के पास गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी कार की टक्कर से एक कांवड़िये की कांवड़ खंडित हो गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास मौजूद कांवड़िये और स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। कार हरियाणा नंबर की होने के कारण लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। आरोप है कि भीड़ ने चालक सोनू के साथ मारपीट की और लाठी-डंडों से कार पर हमला कर दिया । इसमें कार के शीशे तोड़ दिए गए, पीछे का दरवाजा मोड़ दिया गया और एक युवक कार की छत पर चढ़कर कूदने लगा, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। इस दौरान हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा ।

पुलिस हिरासत में मुख्य आरोपी राजेश

घटना के बाद पीड़ित चालक सोनू ने मंगलौर कोतवाली में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर देर रात मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और जांच में स्थानीय युवक राजा उर्फ राजेश गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, तोड़फोड़ और हंगामे में शामिल 2-3 अन्यकांवड़ियों और युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, ताकि सावन के दौरान कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से जारी रह सके।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

एक परिवार के 5 लोगों का संदिग्ध हालातों में मिला शव, सुसाइड नोट मिलने पर हुआ बड़ा खुलासा

Voice of Panipat

आज रिलीज नहीं होगा ‘ओह माय गॉड 2’ का ट्रेलर, जानिए वजह

Voice of Panipat

पढ़िए क्या होती है पैरोल और फरलो ? गुरमीत राम रहीम को कैसे मिली 21 दिन की आजादी

Voice of Panipat

Leave a Comment