September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELifestylePanipatPANIPAT NEWS

कांवड़ यात्रा को लेकर पानीपत में SP ने ली मीटिंग:24 घंटे CCTV कैमरों से निगरानी; बोले- कोताही नहीं होगी बर्दाश्त…

वॉयस ऑफ पानीपत (मोनी कुमारी)—सावन माह में शुरु होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सपंन्न कराने के लिए पानीपत पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कावंड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पानीपत के एसपी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों और अन्य विभागों के साध बैठक की। बैठक में यात्रा के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवसथा और कांवड़ियों की सुबिधाओं पर बात चीत करी। एसपी ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपनी डयूटी पूरी जिम्मेदारियों से करे। उन्होनें साफ कहा कि अगर कोई लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि कांवड़ यात्रा के पूरे रास्ते पर 24 घंटे CCTV कैमरों से नजर रखी जाएगी। भीड़ वाले इलाकों, मुख्य चौराहों, कांवड़ शिविरों और मंदिरों के पास पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। पुलिस की टीमें लगातार गश्त करती रहेंगी।

पानीपत में मीटिंग लेते एसपी भुपेंद्र सिंह

अगर कहीं कोई परेशानी होती है, तो क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। वहीं, कंट्रोल रूम से भी पूरे रूट की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शामली जिले से बड़ी संख्या में कांवड़िये यमुना पार करके पानीपत आएंगे। इसे देखते हुए पुलिस ने कई जगह चेकिंग नाके लगाए हैं और पूरे कांवड़ रूट का निरीक्षण किया जा रहा है। जिन रास्तों से कांवड़ यात्रा निकलेगी, वहां सड़कों की मरम्मत, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक की अलग व्यवस्था की जा रही है, ताकि कांवड़ियों और आम लोगों को कोई परेशानी न हो। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे, वाहनों और अन्य नियमों का पालन करें। पुलिस का कहना है कि यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और अगर कोई लापरवाही करता है, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।एसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, सड़क हादसा या कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं होनी चाहिए। इसलिए सभी पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और सतर्कता के साथ करने के लिए कहा गया है। कांवड़ यात्रा वाले पूरे रास्ते पर पुलिस लगातार गश्त करेगी। वहीं, मुख्य सड़कों और चौराहों पर लगे CCTV कैमरों से 24 घंटे नजर रखी जाएगी, ताकि अगर कहीं कोई परेशानी हो तो पुलिस तुरंत कार्रवाई कर सके।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

भारत ने पारी और 132 रन से जीता पहला टेस्ट

Voice of Panipat

Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी को पैर में लगी गोली

Sahab Ram

कैल्शियम की कमी होगी अब दूर, डाइट में शामिल करें ये चीजें

Voice of Panipat