28.2 C
Panipat
September 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

कैथल सु#साइड केस: ₹7 लाख के लेनदेन के चलते युवक ने खाया ज#हर..

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)-कैथल जिले के कस्बा ढांड में करीब 43 वर्षीय व्यक्ति द्वारा जहर खाकर जान देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला :-
मृतक की पत्नी सुमन ने ढांडा पुलिस को दी शिकायत में 4 लोगों (2 महिलाओं और 2 पुरुषो को उसके पति दिलबाग की आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है। और साथ ही बताया कि उसका पति दिलबाग मेहनत-मजदूरी करता था। गांव के ही काला और कृष्ण नाम के दो लोगों से उसके पति का पैसों का लेनदेन था। आरोप है कि पति ने कुछ समय पहले काला को 4 लाख रुपये और कृष्ण को 3 लाख रुपये दिए थे। तय समय पर पैसे वापस न मिलने पर जब पति बार-बार मांग करने लगा तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने कहा कि अगर पैसे मांगे तो उसे महिलाओं से जुड़े गंभीर अपराध में फंसा देंगे। इसके बाद क्योड़क निवासी सीमा और रानी नाम की दो महिलाओं ने भी अपने पति के साथ मिलकर उसके पति पर दबाव बनाया। दोनों महिलाओं ने कहा कि अगर पैसे मांगे तो उसके खिलाफ केस दर्ज करवा देंगे। इससे परेशान होकर उसके पति ने घर पर ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

ढांड में जहर से युवक की मौ#त

वीडियो में लगाए आरोप :-
मृत्यु से पहले व्यक्ति ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में उसने दो महिलाओं और दो पुरुषों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया और ₹7 लाख के लेनदेन का जिक्र भी किया।मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और एक बेटी है। और वह परिवार में अकेला कमाने वाला था।

पुलिस की कार्रवाई :-
ढांड थाना के एसएचओ शक्ति सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के इस जिले में पुलिस ने मारी रेड, पढिए पूरा मामला

Voice of Panipat

फेसबुक से दोस्ती होने के बाद महिला ने बनाई वीडियो, ऐसे शुरू हुआ ब्लैकमेलिग का खेल

Voice of Panipat

Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, जानें आज के लेटेस्ट रेट्स

Sahab Ram