July 25, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT : प्रेम फिजियोथेरेपी कॉलेज में दो दिवसीय PLENUM-2026 वर्कशॉप हुई आयोजित

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी)– प्रेम फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन कॉलेज, पानीपत द्वारा 24 एवं 25 जुलाई 2026 को दो दिवसीय हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग वर्कशॉप “प्लेनम 2026 का सफल आयोजन किया गया जिसका विषय “फिजियोथेरेपी में टेपिंग तकनीकों और ड्राई नीडलिंग पर गहन ज्ञान की प्रायोगिक जानकारी” थी । इस कार्यशाला का उद्देश्य फिजियोथेरेपी के विद्यार्थियों को आधुनिक पुनर्वास (रीहैबिलिटेशन) तकनीकों से संबंधित उन्नत व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना था। कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं विशेषज्ञ वक्ता डॉ. मंजुल नौटियाल रहे। 24 जुलाई को आयोजित उद्घाटन समारोह में संस्थान के चेयरमैन डॉ. पंकज मुटनेजा, सीईओ ब्रिगेडियर जे.आर. सेठी, वीएसएम (सेवानिवृत्त), प्रिंसिपल प्रेम फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन कॉलेज डॉक्टर विमल त्यागी, डाक्टर नेहा , सीएओ श्री जोगिंदर सिंह पीआरओ श्री एन.एन. पाण्डेय सहित संस्थान के सभी संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मंजुल नौटियाल देहरादून के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. पंकज मुटनेजा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

फिजियोथेरेपी प्रशिक्षण लेते विद्यार्थी

संबोधन में डॉ. पंकज मुटनेजा ने आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में फिजियोथेरेपी की बढ़ती महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज फिजियोथेरेपी आधुनिक चिकित्सा विज्ञान का एक सशक्त एवं अभिन्न स्तंभ बन चुकी है। उन्होंने कहा कि टेपिंग तकनीक एवं ड्राई नीडलिंग जैसी उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के ज्ञान एवं व्यावहारिक दक्षता को समृद्ध करेगा तथा वे इन साक्ष्य-आधारित तकनीकों को अपने उपचार का प्रभावी हिस्सा बनाकर रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर सकेंगे।
दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को टेपिंग तकनीकों एवं ड्राई नीडलिंग से संबंधित विस्तृत सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ गहन हैंड्स-ऑन प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में इन तकनीकों के वैज्ञानिक आधार, नैदानिक उपयोग, संकेत , निषेध तथा उनके प्रभावी एवं सुरक्षित क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया, जिससे प्रतिभागियों की चिकित्सकीय दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।कार्यशाला में हरियाणा एवं दिल्ली के लग-भग 120 फिजीयोथेरेपिस्ट ने भाग लिया।

कार्यशाला का समापन 25 जुलाई 2026 को आयोजित समापन समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी अपने ज्ञान एवं व्यावसायिक कौशल को निरंतर उन्नत करने के लिए प्रेरित किया।
यह दो दिवसीय कार्यशाला विद्यार्थियों, इंटर्न्स एवं संकाय सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ अत्यंत सफल रही। “PLENUM-26” ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि प्रेम फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन कॉलेज, पानीपत गुणवत्तापूर्ण फिजियोथेरेपी शिक्षा, नवाचार एवं व्यावसायिक कौशल विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में रातभर हुई बरसात,11 जिलों में मौसम का अलर्ट

Voice of Panipat

हरियाणा में सभी जिले के DC को आदेश, बिना इजाजत नही जा सकेंगे जिले से बाहर, देखिए आदेश

Voice of Panipat

हरियाणा के दिग्गज नेता गोकुल सेतिया कांग्रेस में शामिल

Voice of Panipat

Leave a Comment