36.2 C
Panipat
September 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

कुरुक्षेत्र: 3 बच्चों के पिता ने छिपाई पहली शादी, दूसरी युवती से की लव मैरिज..

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)-कुरुक्षेत्र जिले में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी पहली शादी और 3 बच्चों की जानकारी छिपाकर दूसरी युवती से दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(AI GENERATED)शादी छिपाकर की दूसरी लव मैरिज

क्या है पूरा मामला:-
ये मामला धर्मनगरी कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र का है। पीड़िता के अनुसार आरोपी कृष्ण उसके मोहल्ले में काम करने आया था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में दोनों ने दिल्ली में जाकर कोर्ट मैरिज कर ली। शादी से पहले आरोपी ने खुद को कुंवारा बताया हुआ था। युवती का आरोप है कि जब वह करीब 7 महीने की गर्भवती थी तब उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी से 3 बच्चे भी हैं। इसके बाद आरोपी ने ये कहकर उसे दिलासा दिया की उसका तलाक हो चुका है ।

शादी के लगभग 1 साल बाद युवती ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद भी आरोपी उसे अपने घर नहीं ले गया। इसके बाद युवती ने उससे ससुराल ले जाने की जिद की तो आरोपी पहले ताल -मटोल करता रहा और बार-बार जिद करने पर उसे अपने घर ले आया। पीड़िता का आरोप है कि घर में उसके साथ मारपीट की गई। करीब 3 महीने पहले जब वह रसोई में काम कर रही थी तब आरोपी उससे पैसे मांगने आया था। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी बांह मरोड़ दी और उसे बच्ची के साथ ही घर से बाहर निकाल दिया।

पुलिस ने दर्ज की FIR:-
इस मामले में पीड़िता ने थाना सिटी पिपली, कुरुक्षेत्र में शिकायत दी है। थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखधड़ी,मारपीट,और पहली शादी छुपाने जैसी विभिन्न धाराओ के तेहत FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।और कहा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अमरनाथ यात्रा हुई शुरु, 31अगस्त को खत्म होगी यात्रा

Voice of Panipat

HARYANA में आज से महंगा हुआ दूध, यहां जानिए नए रेट

Voice of Panipat

Panipat:- पति को कमरे में बंद करके पत्नी प्रेमी के साथ फरार, बच्चों को भी ले गई अपने साथ

Voice of Panipat