September 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana NewsIndia NewsIndia-PoliticsINFORMATIVELatest NewsPanipat

दिल्ली लाठीचार्ज पर हरियाणा में विरोध, आज प्रदेशभर में होगा प्रदर्शन!

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी ) – दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन के रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध की गूंज अब हरियाणा में भी सुनाई देने लगी है। इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में विपक्षी दलों, किसान संगठनों और छात्र संगठनों ने सरकार के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। हरियाणा में बुधवार और वीरवार को कई जगह विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं–

  • सिरसा में JJP ने ताऊ देवीलाल की प्रतिमा के सामने धरना शुरू कर दिया है।
  • यमुनानगर में भारतीय किसान यूनियन ने रोष मार्च निकालने का ऐलान किया है। दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाकर रोष दिखाया ।
  • चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर रोष मार्च निकाला जाएगा।
  • पंचकूला में बुधवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया था।
  • भिवानी में बुधवार को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई थी। फिलहाल राजनीतिक विपक्षी दल कांग्रेस के आह्वान पर आज हरियाणा के कई जिलों में प्रदर्शन किए जाएंगे। हालात को देखते हुए सभी जिलों में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।
  • बुधवार को हरियाणा में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सिरसा विधायक गोकुल सेतिया और पंचकूला विधायक चंद्रमोहन समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।
    प्रदेश में लगातार बढ़ते विरोध को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में आज बरसात का यलो अलर्ट, 2 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

Voice of Panipat

नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर, 67 साल की उम्र में मुंबई में निधन

Voice of Panipat

HARYANA NEWS:- सरकार ने बढ़ाई पंचों और सरपंचों की फीस, अब मिलेंगे इतने पैसे

Voice of Panipat