September 7, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

ट्रांसफॉर्मर ठीक करते समय किसान की मौ#त, बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमाशी चावला) – कुरुक्षेत्र जिले के ठसका मिरांजी गांव में ट्रांसफॉर्मर से करंट लगने के कारण 65 वर्षीय किसान जरनेल सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें परिजनों के गुस्से का सामना करना पड़ा। परिजनों ने बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर (JE) और लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप लगाए। परिवार के अनुसार, खेत में लगा ट्रांसफॉर्मर जलबेहड़ा फीडर से जुड़ा था और पिछले कई दिनों से खराब था। इसकी शिकायत बिजली विभाग को कई बार दी गई, लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। आरोप है कि अधिकारियों को बार-बार फोन भी किए गए, लेकिन पहले फोन नहीं उठाया गया और बाद में मोबाइल बंद कर लिया गया।

घटनास्थल पर हंगामा करते हुए मृतक के परिवार वाले

मृतक के बेटे जगतार सिंह ने बताया कि काफी इंतजार के बाद बिजली आपूर्ति बंद होने पर जरनेल सिंह खुद ट्रांसफॉर्मर का फॉल्ट ठीक करने लगे। इसी दौरान अचानक बिजली चालू हो गई, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन खेत पहुंचे, जहां उनका शव पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद भी कई घंटों तक बिजली लाइन बंद नहीं कराई गई। परिवार ने बताया कि पिछले महीने ही जरनेल सिंह की पोती का रिश्ता अंबाला में तय हुआ था। तीन-चार महीने बाद शादी होनी थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। ऐसे समय में हुए हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बिजली विभाग के जेई सुच्चा सिंह, लाइनमैन संदीप, प्रिंस, रजत और विकास के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, जेई का कहना है कि लाइनमैनों को मौके पर भेजा गया था, जबकि परिजन इस दावे को खारिज कर रहे हैं। बिजली निगम के SDO अमन कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। विभाग अपने स्तर पर जांच करेगा और यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और बिजली विभाग दोनों मामले की जांच कर रहे हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

महंगाई का बड़ा झटका! खाने-पीने का सामान हुआ और महंगा !

Voice of Panipat

पानीपत के DC को मिली एक ओर जिम्मेदारी, तो कई IAS के हुए ट्रांसफर, देखिए List

Voice of Panipat

पानीपत में दुकान से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat