36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

विजय गाहल्याण को खेल उपलब्धि के लिए खेल मंत्री ने किया सम्मानित

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा पंचकूला में खिलाड़ियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पानीपत के आट्टा गांव निवासी व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में अस्टिटेंट मैनेजर (पीआर) के पद पर कार्यरत विजय गाहल्याण को भी सम्मानित किया गया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विजय गाहल्याण जैसे व्यक्तित्व पर गर्व हैं जो ड्यूटी के साथ-साथ खेलों को भी अपने जीवनशैली का हिस्सा बनाए हुए हैं। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त कि विभाग की और से पीआरओ के रूप में उनके साथ विजय गाहल्याण को नियुक्त किया है।


उल्लेखनीय है कि विजय गाहल्याण पहले कुश्ती खिलाड़ी थे। बाद में उन्होंने जैवलिन थ्रो खेल को अपना। विजय वर्ष 2025 में पिछले 5 महीने में आयोजित चंडीगढ़ में स्वर्ण तथा केरल में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जैवलिन रजत पदक जीत चुके हैं। इससे पहले भी उन्होंने राज्य व राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतिय़ोगिताओं में 18 से ज्यादा पदक जीत चुके हैं। कई बार वे जिला प्रशासन पानीपत के अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के प्रैस शाखा के प्रभारी डा. साहिब राम गोदारा व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने विजय गाहल्याण को उनकी उपलब्धियों पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी वे अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन जारी कर सफलता हासिल करेंगे और प्रदेश व विभाग का नाम रोशन करेंगे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में 10वीं-12वीं के कब आएंगे नतीजे, सामने आई ये तारीख

Voice of Panipat

नए साल पर जश्न मनाने की चाहत ने युवक को पहुंचाया जेल, पड़ोसी के घर में की थी चोरी

Voice of Panipat

अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

Voice of Panipat