March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

रेल यात्रियों के लिए जरुरी खबर, 1 जुलाई से महंगा हो जाएगा ट्रेन का सफर

भारतीय रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से नए किराया टैरिफ लागू करने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा.. हालांकि, सामान्य द्वितीय श्रेणी और शहरी ट्रेनों के यात्रियों को राहत दी गई है…

नई नीति के तहत सामान्य द्वितीय श्रेणी (Second Class) में 500 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई वृद्धि नहीं होगी, लेकिन 500 किलोमीटर से ज्यादा सफर करने वालों को प्रति किलोमीटर आधा पैसा अतिरिक्त देना होगा.. मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की गैर-एसी श्रेणी में प्रति किलोमीटर 1 पैसे की बढ़ोतरी की गई है.. सबसे अधिक बदलाव एसी क्लास टिकट में हुआ है, जहां प्रति किलोमीटर 2 पैसे अधिक लगेंगे…

*शहरी और मासिक टिकटों में कोई बदलाव नहीं*

शहरी ट्रेनों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है.. जिससे लाखों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी.. साथ ही मासिक सीजन टिकट की दरों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है…

*टिकट बुकिंग का नया सिस्टम शुरू*

रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया है… अब तक टिकट कन्फर्मेशन यात्रा से चार घंटे पहले ही मिल पाती थी, लेकिन नए सिस्टम के तहत यह चार्ट यात्रा से 24 घंटे पहले जारी किया जाएगा… 6 जून से राजस्थान के बीकानेर डिविजन में इस नए सिस्टम का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ है… अधिकारियों का कहना है कि अब तक इसे लेकर कोई समस्या सामने नहीं आई है और इसे कुछ हफ्तों तक ट्रायल के रूप में चलाया जाएगा…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT: घर से घुसकर चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 1 आरोपी रिमांड पर

Voice of Panipat

आत्मानिर्भर भारत अभियान के तहत कृषि क्षेत्र के लिए 3170 करोड़ रु. की परियोजनाएं तैयार

Voice of Panipat

केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार दे सकती है जल्द खुशखबरी, रिटायरमेंट की उम्र व पेंशन में होगी बढ़ोतरी

Voice of Panipat