36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Breaking:- शराब पीने वालों को बड़ा झटका, हरियाणा में महंगी होगी शराब

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- CM सैनी की अध्यक्षता में आज 2 बजे हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक होगी.. इसमें साल 2025-26 के लिए तैयार राज्य की नई शराब नीति को मंजूरी मिल सकती है.. इस बार प्रदेश की नई शराब नीति से करीब 14 हजार करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित होने की संभावना है..

मंत्रिमंडल द्वारा नई आबकारी नीति को मंजूरी मिलने के बाद हरियाणा में शराब के रेट बढ़ सकते हैं.. शराब नीति में प्रदेश में ठेकों की संख्या में बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं है.. आबकारी एवं कराधान विभाग में भ्रष्टाचार रोकने के लिए सभी आबकारी एवं कराधान अधिकारियों और उप-आबकारी एवं कराधान अधिकारियों के कार्यालयों में सी. सी. टी.वी. कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है..  14 हजार करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य पूरा करने को देसी-विदेशी शराब की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की जा सकती है.. प्रदेश में करीब 2400 शराब ठेके हैं.. ठेकों की नीलामी खुली बोली से की जाएगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जीएसटी संग्रह के मामले में हरियाणा देश के शीर्ष 5 राज्यों में शामिल, जानिए डिटेल्स

Voice of Panipat

हरियाणा हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, 24 अगस्त से शुरू होगी CBT परीक्षा

Sahab Ram

सोने खरीदने वालों को बड़ा झटका, शाम होते ही 1.57 लाख के पार पहुंची कीमतें

Sahab Ram