33.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
India News

सोने खरीदने वालों को बड़ा झटका, शाम होते ही 1.57 लाख के पार पहुंची कीमतें

सोने के दामों में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है। 20 अगस्त को सोने की कीमतें आसमान छू रही है। आज शाम होते ही 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1 लाख 57 हजार के पार पहुंच गया है। ऐसे में सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका लगा है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 20 अगस्त यानि आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 3,212 रुपए बढ़कर 1.57 लाख रुपए हो गया है।  वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 8,541 रुपए बढ़कर 2.38 लाख रुपए पहुंच गई।

आज देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,000 से 1,59,300 के बीच बना हुआ है। वहीं 22 कैरेट की कीमत 1,45,000  से 1,46,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,59,420रुपये है।

मुंबई में 20 अगस्त को 24 कैरेट का भाव 1,59,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम 1,59,270 रुपये है।

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने के भाव 1,59,270रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का भाव (प्रति किलोग्राम)

वहीं चांदी के लेटेस्ट रेट की बात करें तो आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,38,000  से 2,39,500 रुपये के आसपास बनी हुई है। बता दें कि इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोना 2026 में अब तक 23,881 रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.57 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

Related posts

थाना साइबर क्राइम की टीम ने लोगो को किया साइबर क्राइम के बारे में जागरूक

Voice of Panipat

BREAKING:-OMG-2 फिल्म पर सेंसर बोर्ड की रोक

Voice of Panipat

पानीपत में 15 किलो ग्राम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

Voice of Panipat