August 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

पानीपत में BJP नेता के घर आधी रात तक चली रेड , कुछ सामान साथ ले गई टीम

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत शहर के मॉडल टाउन में बीजेपी के वरिष्ठ नेता नीतिसैन भाटिया के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की करीब साढ़े 17 घंटे तक रेड चली..  टीम बीते दिन सुबह करीब साढ़े 7 बजे घर पहुंची थी.. जोकि रात 12:20 बजे आवास से निकली..

मीडिया में छपी खबरो के अनुसार टीम घर से 3 बड़े बॉक्स और एक थैले में कुछ सामान साथ लेकर गई है… अभी इसका पता नहीं चल पाया है कि क्या सामान लेकर गए हैं.. बताया जा रहा है कि जिस अलमारी को कारीगर बुलवाकर खोला गया था.. उसमें से ज्वेलरी के 50-60 खाली डिब्बे और 6 लाख रुपए कैश मिला था.. टीम ने नेता से पूछा कि ये ज्वेलरी के डिब्बे खाली क्यों है, आभूषण कहा है.. इस पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके अलावा टीम को घर से विदेशी शराब मिली है..

टीम घर की हर चीज के ओरिजिनल दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी कर ले गई है.. घर के अंदर 5 लग्जरी गाड़ियां खड़ी मिलीं.. जिनमें 2 नई फॉर्च्यूनर, 2 मर्सिडीज व 1 डिफेंडर गाड़ी शामिल है.. इनकी भी जानकारी जुटाई गई है.. घर के बाहर 2 गाड़ियां रूटीन में चलती भी मिलीं.. पूछताछ में पता लगा कि घर पर 5 नौकर हैं.. काफी संख्या में घर में एसी भी लगे हुए हैं.. हालांकि किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.. संजय भाटिया बोले- सभी चीजों की जानकारी ली.. वहीं इस बारे में करनाल से पूर्व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि टीम का ये रूटीन चेकअप है.. उन्होंने घर की सभी चीजों की जानकारी ली.. विभाग वाले संतुष्ट थे.. परिवार को भी कोई दिक्कत नहीं आई। हिमाचल के पांवटा साहिब में पहले भी चेकिंग की थी, अब फिर गए थे.. उनके पास जो जानकारी है, उसी हिसाब से वे पड़ताल कर रहे हैं.. उन्होंने बहुत ईमानदारी से काम किया है.. बता दें कि नीतिसैन भाटिया संजय भाटिया के मौसा हैं.. रेड के दौरान वह भी घर के अंदर मौजूद रहे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कम प्रदूषण के लिए गोबर से लकड़ी बनाने की मशीन का अनावरण किया मेयर अवनीत कौर ने 

Voice of Panipat

Panipat होगा जाम मुक्त, एलीवेटिड हाईवे पर खुलेंगे दो एन्ट्री एग्जिट प्वाईंट और..

Voice of Panipat

हिमाचल प्रदेश से पानीपत में कर रहा था नशा तस्करी, 600 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी से की पूछताछ.

Voice of Panipat