August 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

HARYANA के खिलाड़ियों ने कर्नाटक में जीता गोल्ड मेडल

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- कर्नाटक के बेंगलुरू में आयोजित योनेक्स सनराइज 77वीं इंटर स्टेट-इंटर जोनल और 86वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 में हरियाणा की सीनियर महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीत कर खिताब अपने नाम किया। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र सिंह एवं बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने इस उपलब्धि पर हर्ष जाहिर करते हुए विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी..

*दूसरी लड़कियों को करेंगी प्रेरित*

 अजय सिंघानिया ने बताया कि बेंगलुरु में 18 व 19 दिसंबर तक आयोजित इस मुकाबले में हरियाणा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.. उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक उपलब्धि हरियाणा की अन्य लड़कियों को भी बैडमिंटन खेल में आगे आने के लिए प्रेरित करेगी.. ताकि अन्य लड़कियां भी खेल के लिए प्रोत्साहित होकर खेल पाएं और अपना बेहतर प्रदर्शन कर पाएं..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अग्निवीर वायु प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी- DC

Voice of Panipat

पानीपत पुलिस ने किया 38 गिरोह का सफाया, SP ने कहा अपराध व अपराधियों को किसी भी रुप में पनपने नही दिया जाएगा

Voice of Panipat

Panipat :- 9 से 11 बजे तक अब अफसर  सुनेंगे जनसमस्याएं 

Voice of Panipat