September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

पानीपत में अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

वायस ऑफ पानपीत (कुलवन्त सिंह):- सीआईए वन पुलिस टीम ने सेक्टर 18 में निजामपुर नाला पुलिया के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान वसेयब उर्फ सोयब निवासी गडी मिया शामली यूपी के रूप में हुई। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि SP लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शनिवार को सीआईए वन पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सेक्टर 18 में निजामपुर नाला पुलिया के पास मौजूद थी। 
पुलिस टीम को इसी दौरान सामने से एक संदिग्ध किस्म का युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान वसेयब उर्फ सोयब पुत्र जोहर हसन निवासी गडी मिया शामली यूपी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिले। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने उक्त देसी पिस्तौल शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में यूपी के शामली के गढी दौलत गांव निवासी फुरकान नाम के युवक से एक सप्ताह पहले 7 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। शनिवार को आरोपी वसेयब उर्फ सोयब अवैध देसी पिस्तौल को बेचने के लिए निजामपुर नाला पुलिया के पास ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। उसको सीआईए वन पुलिस ने अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- पूत बना कपूत, मकान के बटवारे को लेकर मां पर किया हम*ला

Voice of Panipat

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लगाई झाड़ू

Voice of Panipat

उत्तरी भारत के कईं प्रदेशों में लैंडस्लाईड , केदारनाथ यात्रा मार्ग फ्रभावित

Voice of Panipat