September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा के साथ-साथ इन राज्य में होंगे चुनाव, अभी जानिए

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- भारतीय चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर हरियाणा व जम्मू कश्मीर विधानसभा का ऐलान कर दिया है.. विधानसभा की घोषणा के साथ ही सूबे आचार संहिता लग गई है.. हरियाणा में इस बार सरकार बनाने के लिए 2.01 करोड़ वोटर मतदान करेंगे.. हरियाणा में 95 लाख महिला वोटर हैं, तो वहीं 1.06 करोड़ पुरुष वोटर हैं.. विधानसभा 2024 के लिए कुल 20629 बूथ बनाए जाएंगे, जिसमें 735 नए बूथ बनाए गए हैं.. हरियाणा की 90 सीटों में से 73 सीटें सामान्य हैं और 17 सीटें आरक्षित हैं.. इसके अलावा बता दें कि चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 1 फेज में कराना के निर्णय लिया है…

वहीं 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया.. जम्मू-कश्मीर में 3 फेज,18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे.. हरियाणा में एक फेज 1 अक्टूबर को मतदान होगा.. दोनों राज्यों में नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे..

*हरियाणा में 2024 विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम*

  • चुनाव का गजट नोटिफिकेशन 5 सितंबर 2024
  • नामांकन 12 सितंबर 2024
  • नामांकन की जांच 13 सितंबर 2024
  • नामांकन वापसी 16 सितंबर 2024
  • मतदान का की तारीख 1 अक्टूबर 2024
  • चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर 2024
  • चुनाव के सभी कार्यक्रम 6 अक्टूब 2024 तक खत्म हो जाएंगे। इसके बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सामूहिक दु*ष्कर्म की शिकार महिला के आरोपों ने उड़ाए हरियाणा पुलिस के होश

Voice of Panipat

हरियाणा में पटवारियों की हड़ताल हुई खत्म

Voice of Panipat

घरेलू गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी, आम जनता को फिर लगा झटका

Voice of Panipat